Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को वितरित किया राहत पैकेट

ब्यूरो 29-08-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220829-WA0015

गाजीपुर 29 अगस्त, 2022 (सू.वि)। जनपद मे गंगा के रौद्र रूप एवं बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिलाधिकारी एम0पी0 सिंह ने सोमवार को तहसील सैदपुर अन्तर्गत ग्राम गौरहट, ग्राम पंचायत तेतारपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ के कारण ग्राम पंचायत तेतारपुर में नॉव के माध्यम प्रभावित घरो के लोगो को राहत सामग्री वितरित किया एवं वहां उपस्थित लोगो से बाढ की स्थिति का हाल जाना। उन्होने कहा कि इस विभिषिका मे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नही होने देगे। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगो को राहत पैकेट वितरण किया, जिसमें 10 किलो आटा, 10 किलो आलू, 10 किलो चावल, 05 किलो लाई, 02 किलो अरहर दाल, 02 किलो चना, 1 लीटर तेल, हल्दी एक पैकेट, सब्जी मसाला,धनिया 1 पैकेट, 1 पैकेट नमक, 1 पैकेट मोम्मबती, 10 पैकेट विस्कुट एवं 01 पैकेट माचीस के साथ बाढ़ राहत पैकेट दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रभावित लोगो को रात्रि में प्रकाश व्यवस्था तथा पशुओ को सुरक्षित स्थानो पर रखते हुए उन्हे चारा, पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया।
जिलाधिकारी ने नाव के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित स्थानो का भ्रमण करते हुए फसलो का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्रामीणो की समस्याओ से रूबरू हुए साथ ही बाढ प्रभावित गॉव के प्रधान, सचिव , लेखपाल व अन्य अधिकारी/कर्मचारी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रो मे भ्रमणशील रहेगें तथा बाढ़ से होने वाले नुकसान पर पैनी नजर रखते हुये तत्काल किसी प्रकार की समस्या होने पर सम्बन्धित उपजिलाधिकारी एंव जिला प्रशासन को अवगत करायेगे। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामो में बाढ़ राहत से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओ की पूरी तैयारियां रखते हुये स्वयं भी इस पर निगरानी रखे ताकि बाढ़ प्रभावित लोगो को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत पहुॅचाया जा सकें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सैदपुर, तहसीलदार, लेखपाल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ होगा हल्ला-बोल रैली
Next: गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.