Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौपा पत्रक

ब्यूरो 02-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया(गाजीपुर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के स्थानीय इकाई द्वारा उपजिलाधिकारी को बढ़ती महंगाई‚ बेरोजगारी‚ भ्रष्टाचार‚ हत्या‚ लूट‚ महिलाओं के साथ रेप आदि जैसे जघन्य अपराध के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक सौंपा।

ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अख्तर ने कहा कि दिन पर दिन पेट्रोल‚ डीजल‚ घरेलू गैस आदि की कीमत आसमान छू रही है। जिससे घर चलाना मुश्किल हो गया है‚ लोग परेशान है। कहा कि क्षेत्र में लूट‚ हत्या‚ भ्रष्टाचार‚ महंगाई अपने चरम पर है। जिससे आम जन त्राहिमाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि खाने पीने की वस्तुओं पर जीएसटी को पूरी तरह से खत्म किया जाए ताकि घर का बजट नियंत्रित रहे। उन्होंने जमानिया तहसील में मुंसफ एवं महिला न्यायालय की स्थापना‚ प्रस्तावित ब्लॉक डेवढ़ी को चालू किया जाए। नगर के डाकघर को पूर्व की भांति मुख्य डाकघर का दर्जा दिया जाए। नगर के गंगा नदी में बंदरगाह बना कर क्षेत्र को पर्यटन के दृष्टी से विकसित करने‚ एक्सप्रेस वे बना कर तहसील मुख्यालय को वाराणसी और बिहार को जोडने आदि से संबंधित मांग राष्ट्रपति को संबोधित पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर विजय बिन्द‚ नारायण बिन्द‚ संतोष गुप्ता‚ विद्‍या शंकर मौर्य‚ युसुफ बसर‚ लक्ष्मी नारायण पांडेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नॉव पलटने से सात लोगों की हुई मृत्यु, मिलेगा आर्थिक सहायता
Next: मृतक आश्रित परिवारों को दिया गया आर्थिक मदद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260317-WA0013

नगर पालिका की लापरवाही: कूड़ा डंपिंग पर नहीं लग रहा रोक

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0009(1)

पुलिस अधीक्षक ने आरटीसी अंतिम परीक्षा का किया निरीक्षण

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0024

गश्त के दौरान पुलिस को मिली सफलता, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 17-03-2026
IMG-20260317-WA0026

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, स्मार्ट टीवी बरामद

ब्यूरो 17-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.