Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मृतक आश्रित परिवारों को दिया गया आर्थिक मदद

ब्यूरो 02-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220902-WA0005

गाजीपुर 02 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की उपस्थिति में 31 अगस्त 2022 को सांयकाल में ग्राम अठहठा विकास खण्ड रेवतीपुर तहसील सेवराई में एक नॉव दुघर्टना हुयी थी।

जिसमें 02 व्यकित्यों को अस्पताल ले जाते समय मृत्यु हो गयी थी और 05 व्यक्ति लापता थे जिनकी डेडबाड़ी स्थानीय गोताखोरो एवं एन.डी.आर.एफ की टीम ने अगले 01 सितम्बर, 2022 को खोज कर निकाला गया। सबका पोस्टमार्टम कराने के उपरान्त कल शाम को ही सबका सःसम्मान अन्त्येष्ठि क्रिया सम्पन्न की गयी, यह एक दुखद घटना थी और एक साप को देखने से लोगो में दहशत व डर के वजह से नॉव में असन्तुलन पैदा हुयी जिसके वजह से यह दुखद घटना घटित हुयी। जिला प्रशासन की पूरी सम्वेदना प्रभावित परिवारों के साथ है और राज्य सरकार की ओर से एम.एल.सी विशाल सिंह चंचल एवं जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत सभागार में उन प्रभावित परिवारों को 04-04 लाख की आर्थिक मदद दी गयी और इसके अतिरिक्त भी उस गॉव में अगले साल बाढ़ से बचाव के लिए और क्या-क्या उपाय किये जा सकते है, उसे भी बेहतर तरीके से किया जायेगा। इसके अतिरिक्त जखनियॉ में कल सांयकाल आकाशीय बिजली गिरने से 03 अन्य लोगो की आकस्मिक मौत हुयी है और उन तीनो बाड़ी का भी पोस्टमार्टम कराया गया। जो आज ही उन तीनो मृतको के आश्रितो को भी 04-04 लाख का चेक दिया गया। जिलाधिकारी ने समस्त मृतको के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनो से कहा कि अगर कोई भी समस्या, हो तो आप लोग जिला प्रशासन से सम्पर्क कर सकते है। चेक वितरण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा भानूप्रताप सिंह, खण्ड विकास अधिकारी रेवतीपुर, अठहठा ग्राम के प्रधान के साथ सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौपा पत्रक
Next: मजिस्ट्रीयल जॉच हेतु अधिकारी नामित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.