गाजीपुर 02 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। जिला मजिस्ट्रेट मंगला प्रसाद सिंह ने दिनांक 31.08.2022 को तहसील सेवराई अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अठहठा में नॉव पलटने से 07 लोगों की मृत्यु हो गयी।
उक्त घटना की मजिस्ट्रीयल जॉच करायी जानी आवश्यक है। उन्होने इस सम्बन्ध में सुशील लाल श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी, गाजीपुर को उक्त घटना की जॉच हेतु जॉच अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया है कि प्रश्नगत घटना की जॉच कर जॉच आख्या एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।