जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय गंगा पक्का पुल से सोमवार को छलांग लगाने वाला 20 वर्षीय युवक का शव गुरुवार की सुबह गंगा किनारे उस पार मिला।
जानकारी के अनुसार करण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम धरम्मरपुर निवासी मो0 इब्राहिम पुत्र स्व0 अनस अहमद बीते सोमवार को साइकिल से ज़मानियां अपने ननिहाल आ रहा था लेकिन ननिहाल पहुंचने से पहले पक्का पुल के पास साइकिल, कुर्ता, चप्पल छोड़ गंगा में छलांग लगा दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई तथा गोताखोर की मदद से खोजबीन करने लगी लेकिन काफी मसक्कत के बाद भी शव पता नही चल पाया। घटना की सूचना ननिहाल वालों को हुई तो फौरन कोतवाली पहुंचकर इसरार अहमद पुत्र स्व0 मजीद अहमद ने घटना की सूचना कोतवाली में लिखित दी। 3 दिन बाद यानि गुरुवार की सुबह गंगा उस पार किनारे शव को देखा गया और मो0 इब्राहिम पुत्र स्व0 अनस अहमद निवासी ग्राम धरम्मरपुर थाना करण्डा के रूप में घर वालों ने पहचान किया तथा शव को देखकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।