Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह जनपद के मालवीय थे-ओमप्रकाश सिंह

ब्यूरो 09-09-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20220909-WA0000

गाजीपुर। जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट व अविस्मरणीय योगदान के कारण बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह को जनपद का ‘मालवीय’ कहा गया। उन्होंने 1950 के दशक में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया। जिस समय गाजीपुर जनपद की गिनती पूर्वांचल के पिछडे़ जिलों में की जाती थी उन दिनों में राजेश्‍वर बाबू ने यहां बीएचयू की तर्ज पर शिक्षण व्‍यवस्‍था की शुरुआत कर जनपद को आगे बढ़ाने का भगीरथ प्रयास किये।

उक्त बाते शुक्रवार को पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक ओमप्रकाश सिंह ने जनपद के मालवीय बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की प्रतिमा अनावरण के अवसर पर मीडिया से दूरभाष पर कही।

स्व० राजेश्वर प्रसाद सिंह (फाइल फोटो)

उन्होंने कहा कि राजेश्वर बाबू का जन्म 1923 में हुआ था।
छोटी उम्र में ही बड़ी जिम्मेदारी के साथ संघर्ष करते हुए कानून की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद 1951 में उन्होंने गाजीपुर आकर वकालत की प्रैक्टिस शुरू की तथा 1957 में डिग्री कॉलेज की स्‍थापना की तथा अपने मेहनत से कालेज को उचाँईयों के उच्चतम शिखर तक ले गये। राजेश्वर बाबू वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ ही कुशल शिल्पी थे। वे नेक दिल, कर्मठ एवं बेहद ईमानदार थे। पीजी कालेज की मान्यता एवं कालेज को आगे बढ़ाने में तथा शिक्षकों की नियुक्ति में काफी ईमानदारी बरते। वे हमेशा जाति, धर्म व महजब से उपर उठकर छात्र व छात्राओं के भविष्य के लिए चिन्तित रहे तथा समाज एवं जनहित में कार्य किए। राजेश्वर बाबू की प्रतिमा का अनावरण हम सबके लिए गर्व की बात है। मै उन्हें इस अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि देता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा पक्का पुल से छलांग लगाने वाला 20 वर्षीय युवक का शव बरामद
Next: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया स्व0 बाबू राजेश्वर प्रसाद सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण

हो सकता है आप चूक गए हों

34943160-31be-4e5c-8ea7-3cba92d0f0e9

मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ब्यूरो 29-07-2026
40430830-2e51-4b17-b787-818a671d9130

मिशन शक्ति अभियान के तहत बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर चला जागरूकता अभियान

ब्यूरो 29-07-2026
7ced9507-9fb9-4009-9b6a-ef8d22e0aaa0

साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

ब्यूरो 29-07-2026
37f3fac1-c889-46e6-b17a-47c9d66981a0

विनीत राय हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 29-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.