Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वृक्षारोपण पट्टा निरस्त किये जाने की हुई संस्तुति

ब्यूरो 01-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 01 नवम्बर- 2022 (सू.वि)। सहायक कलेक्टर/उपजिलाधिकारी सैदपुर ने दिनेश व सुरेश पुत्र केदार, सुशीला पत्नी उमाशंकर, सुनील पुत्र रमेश, अमरनाथ व समरनाथ पुत्र शिवपूजन, इन्दा पत्नी अमरनाथ, अनीता पत्नी समरनाथ, शारदा पत्नी गौरीशंकर, नगीना पुत्र श्री मातवर, सावित्री पत्नी नगीना, महातिम पुत्र दवकी, राधिका पत्नी महातिम, लालजी पुत्र मातवर, दुलारी पत्नी लालजी निवासी ग्राम कूढ़ाचवर परगना व तहसील सैदपुर को पत्र प्रेषित कर सूचित किया है कि भू0प्र0स0 कमालपुर के अध्यक्ष द्वारा 18.10.2021 को आवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसमें आप के नाम पूर्व में 27.06.2018 को वृक्षारोपण हेतु आवंटित/ स्वीकृत गाटा सं0 258/1.404 हे0 स्थित ग्राम कूढ़ाचवर पर वृक्षारोपण न किये जाने के कारण निरस्त किये जाने का अनुरोध किया गया है।

तत्क्रम में तहसीलदार सैदपुर से आख्या मंगायी गयी, जो पत्रावली पर उपलब्ध है। उक्त आख्या में भी तहसीलदार सैदपुर द्वारा वृक्षारोपण पट्टा निरस्त किये जाने की संस्तुति की गयी है। उन्होने बताया है कि प्रश्नगत प्रकरण में सुनवाई हेतु तिथि 28.10.2022 नियत है। उक्त तिथि तक आप अपना पक्ष न्यायालय के समक्ष उपस्थित होकर रख सकते है। यदि नियत तिथि पर आप द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जाता है, तो यह माना जायेगा कि आपको कुछ नहीं कहना है। भू0प्र0स0 के अनुरोध एवं तहसीलदार सैदपुर की आख्या का संज्ञान लेते हुए अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाये रखने हेतु सभी की सहभागिता आवश्यक-प्रभागीय निदेशक
Next: नवनिर्मित पार्क व चहरदिवारी का एमएलसी ने किया लोकापर्ण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.