Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाये रखने हेतु सभी की सहभागिता आवश्यक-प्रभागीय निदेशक

ब्यूरो 01-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221101-WA0019

गाजीपुर 01 नवम्बर- 2022 (सू.वि)। जनपद में छठ पूजा का पावन पर्व अत्यधिक धूमधाम से मनाया गया, जिसके कारण गंगा के किनारे के अधिकांश घाटों पर पूजन सामग्री इत्यादि अधिक मात्रा में पड़ी रह गयी, जिसको ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी, अध्यक्षा, जिला गंगा समिति द्वारा तत्काल गंगा घाटों के सफाई के निर्देश दिये गये।

जिसके क्रम में सदस्य सचिव जिला गंगा समिति, प्रभागीय निदेशक द्वारा 01.11.2022 को राज्य स्वच्छ गंगा मिशन (नमामि गंगे) के सहयोग से विशेष स्वच्छता एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया। गंगा के किनारे के प्रमुख घाटों पर जैसे कि बड़ा महादेवा, नवपुराघाट, ददरीघाट, कलेक्टरघाट एवं स्टीमरघाट पर वृहद स्तर पर साफ-सफाई कूड़े का एकत्रीकरण एवं डिस्पोजल किया गया। स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों की सहभागिता पर बल दिया गया। स्थानीय जनता ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। नमामि गंगे की टीम द्वारा स्वच्छता अभियान में गंगा को एवं उसके किनारे के घाटों को स्वच्छ रखने की शपथ भी दिलाई गयी। नमामि गंगा की टीम द्वारा गंगा को साफ-सुथरा रखने व गंदगी न फैलाने के बारे में भी जानकारी दी गयी।

प्रभागीय निदेशक द्वारा जनता से आह्वाहन किया गया कि गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाये रखने हेतु सभी की सहभागिता आवश्यक है। स्वच्छता अभियान में जिला गंगा समिति के वालंटियर्स, वन विभाग की टीम, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों एवं स्थानीय जनता ने प्रतिभाग किया। यह सफाई अभियान अगले कुछ दिनों तक गंगा किनारों के घाटों पर लगातार चलता रहेगा। छठ के इस पावन पर्व पर जिलाधिकारी / अध्यक्षा, जिला गंगा समिति के निर्देशन में जनजागरूकता विभिन्न प्रतियोगिताओं गंगा आरती एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साधारण बालू खनन क्षेत्र की एसडीएम व खनन विभाग को दे जानकारी
Next: वृक्षारोपण पट्टा निरस्त किये जाने की हुई संस्तुति

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.