Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

काली माता मंदिर मुख्यमार्ग में हो रहे जलजमाव का मन्नू सिंह ने किया निरीक्षण

ब्यूरो 05-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221105-WA0020

जमानियां(गाजीपुर)। स्थानीय नगर पालिका क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बाजार वार्ड नं० 17 स्थित काली माता मंदिर मुख्यमार्ग में हो रहे जलजमाव व पानी निकासी की समस्या के दृष्टिगत सभासद प्रमोद यादव का प्रयास रंग लाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार की शाम विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर जल्द ही समस्या से निदान दिलाने लिए बेहतर सड़क व नाला बनवाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान उन्होंने आदर्श बालिका विद्यालय के सामने से लगायत काली माता मंदिर होते हुये एन एच 24 तक के खराब व पानी लगे मार्ग का निरीक्षण किया और बताया कि यह अत्यन्त ही खराब है और इस मार्ग को बनवाने के लिए सभासद प्रमोद यादव ने काफी प्रयास किये है। परन्तु इस रास्ते की लंबाई व चौड़ाई ज्यादा होने के कारण खर्च ज्यादा आयेगा इसलिए स्टीमेट व प्राक्कलन तैयार करवाकर जल्द ही सड़क बनवाया जायेगा। धार्मिक दृष्टिकोण यह सड़क बहुत महत्वपूर्ण है और काली माता मंदिर जाने का मुख्यमार्ग है। इस प्रस्ताव को भी प्राथमिकता में लिया गया है। पूर्व मंत्री व विधायक ओम प्रकाश सिंह जी के निर्देश पर इस रास्ते का अवलोकन करने आया हूँ और बहुत जल्द इस समस्या से नगर के लोगो को निजात दिलाने का प्रयास किया जायेगा। थोड़ा समय लग सकता है लेकिन यह सड़क जनहित को देखते हुये जरूर बनेगा। इस मौके सभासद प्रमोद यादव, सुरेन्द्र चौधरी, वीरेन्द्र कुमार, शंकर शर्मा, ध्रुव सिंह, पप्पू सिंह, बबलू सिंह अनिल यादव, संजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फसल कटाई उपरान्त फसल अवशेष न जलाएं
Next: निर्धारित समय सीमा में निर्माणाधीन परियोजनाओं को पूरा करने के दिये गये सख्त निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.