Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्णकालिक सचिव ने दिव्यांगजन को वितरित किया ट्राई साईकिल

ब्यूरो 06-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221106-WA0019

गाजीपुर 06 नवम्बर- 2022 (सू.वि)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के आदेशानुसार आम जनमानस में विधिक जागरूकता के माध्यम से नागरिकों के सशक्तिकरण एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रदत्त विधिक सहायता/विधिक योजनाओं से जनमानस को लाभांवित करने एवं प्रचार-प्रसार हेतु 02 सप्ताह का महाअभियान के अन्तर्गत आउटरीच गतिविधियों से सम्बन्धित मेगा कैम्प का आयोजन 06.11.2022 को समय पूर्वांहन 11ः00 बजे रायफल क्लब में आयोजित की गयी। मेगा कैम्प का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के चित्र पर दीपप्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्पण कर कामायनी दूबे पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राजेश यादव पी0डी0/डी0डी0ओ0 गाजीपुर, राहुल सिंह नायब तहसीलदार सदर, संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी, नरेन्द्र विश्वकर्मा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, रामनगीना यादव जिला समाज कल्याण अधिकारी, नेहा राय महिला कल्याण अधिकारी, चन्द्रावती बाल विकास परियोजना शहर, धीरेन्द्र प्रताप त्रिपाठी पूर्ति निरीक्षक सदर, गोविन्द कुमार सिंह पूर्ति निरीक्षक, शिखा सिंह गौतम जिला समन्वयक, लक्ष्मी मौर्या जिला समन्वयक, विकास यादव कौशल विकास, अशोक कुमार राय आपदा विभाग, कंचनबाला आंगनबाड़ी कार्यकत्री शहर, शिवेन्द्र कुमार पाठक पत्रकार, नवीन कुमार राय पैनल अधिवक्ता, साधन कुमार चक्रवर्ती पैनल अधिवक्ता, सुरेन्द्र नाथ पाण्डेय पैनल अधिवक्ता, रतन जी श्रीवास्तव पैनल अधिवक्ता, सच्चिदानन्द राय पैनल अधिवक्ता, जितेन्द्र सिंह यादव पैनल अधिवक्ता, मनोज श्रीवास्तव पैनल अधिवक्ता, विनय कुमार सिंह पराविधिक स्वयं सेवक जखनियां, दीपक कुमार पराविधिक स्वयं सेवक जमानियां, शिवनारायण प्रजापति पराविधिक स्वयं सेवक मुहम्मदाबाद, मो0 मोजिब खां पराविधिक स्वयं सेवक मुख्यालय, अशोक कुमार यादव पराविधिक स्वयं सेवक कासिमाबाद, सुभाष कुमार पराविधिक स्वयं सेवक सदर, संतोष कुमार यादव पराविधिक स्वयं सेवक जखनियां, शिल्पी सिंह पराविधिक स्वयं सेवक सेवराई, उजाला श्रीवास्तव पराविधिक स्वयं सेवक सदर, सरीन फात्मा पराविधिक स्वयं सेवक सदर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर के कर्मचारीगण अवधेश कुमार शर्मा कनिष्ठ लिपिक, ईश्वर दयाल भारती कनिष्ठ लिपिक, जयप्रकाश कुशवाहा डाटा एन्ट्री आपॅरेटर, अरविन्द कुशवाहा व बृजेश कुमार उपस्थित हुए।

कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निम्नलिखित बिन्दुओं को अच्छादित किया गयाः-
1- नागरिकों के सशक्तिकरण हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं कानूनों के प्रति जागरूकता।
2- नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्य।
3- विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा प्रदान की जाने वाली निःशुल्क विधिक सेवा एवं सहायता।
4- विधिक सेवाओं हेतु उपलब्ध डिजीटल माध्यम जैसे-Vidhi chatbot, WhatsApp Chatbot, Legal Aid Case Management System, Legal Services Management System, Online Mediation Portal amongst others.
5- विभिन्न विधियों के अन्तर्गत उपलब्ध कानूनी अनुतोष।राजेश यादव, जिला परियोजना अधिकारी गाजीपुर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जनमानस को अवगत कराया।

संजय कुमार सोनी जिला प्रोबेशन अधिकारी, गाजीपुर द्वारा बताया गया कि निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना(कोविड-19 से प्रभावित) मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) एवं मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विषयक बताया गया तथा उपस्थित अन्य सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा सम्बन्धित विभाग द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में जनमानस को अवगत कराया।
मेगा कैम्प में दिव्यांगजन सशक्तिकरण द्वारा उपलब्ध करायी गयी 03 ट्राई साईकिल का वितरण पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर एवं उपस्थित अन्य अधिकारीगण द्वारा किया गया तथा उ0प्र0 शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर द्वारा विधिक जागरूकता हेतु प्रदर्शनी का आयोजन जनपद के आम जनमानस को जागरूक करने के लिए किया गया एवं बैनर तथा पम्पलेट लगवाकर प्रचार-प्रसार किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: देव दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता का होगा आयोजन
Next: चुनाव के सम्बन्ध में आप ने की बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.