Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों संग की बैठक

ब्यूरो 07-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221107-WA0012

गाजीपुर(07 नवम्बर 2022)। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2023 के आधार पर होने वाले विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के सम्बन्ध मे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों संग बैठक राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ।

बैठक में जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो को मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओ के आधार नम्बर जुड़वाने तथा आयोग द्वारा निर्धारित 04 विशेष अभियान तिथियो पर अधिक से अधिक अर्ह मतदाताओ के नाम बढवाने मे सहयोग प्रदान करने हेतु अपने-अपने पार्टी से सम्बन्धित पोलिंग स्टेशनवार बूथ लेविल एजेन्ट की नियुक्ति कर बूथ लेविल आफिसर के साथ कार्य में सहयोग प्रदान करने  की अपील की।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01-01-2023 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है, जिसके अनुसार समस्त मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 09 नवम्बर, 2022 को किया जायेगा । 09 नवम्बर, 2022 से 08 दिसम्बर, 2022 तक दावे / आपत्तियां प्राप्त की जायेगी । उन्होने बताया कि आयोग द्वारा उक्त अवधि में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बूथ लेवल एजेण्टों के साथ पदाभिहित स्थानों पर दावे/ आपत्तियां प्राप्त करने हेतु कुल 04 विशेष अभियान की तिथि जिसमें  दिनांक 12 नवम्बर, 2022 (शनिवार), दिनांक 20 नवम्बर , 2022 (रविवार) दिनांक 26 नवम्बर, 2022 (शनिवार) तथा दिनांक 04 दिसम्बर, 2022 (रविवार) निर्धारित की गयी है । दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण दिनंाक 26 दिसम्बर 2022 तक एवं फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंन्तिम प्रकाशन दिनांक 05 जनवरी 2023 है।

उन्होने बताया कि विशेष अभियान की तिथियों को छोड़कर शेष दिनों में बूथ लेविल अधिकारियों द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य किया जायेगा।   बी0 एल0 ओ0 द्वारा घर-घर सत्यापन के दौरान आश्रयहीन, घुमन्तू जन जाति, बघुआ मजदूरों, विकलांग आदि व्यक्तियों का पात्रतानुसार मतदाता सूची में शामिल किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि अभी तक आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु 01 जनवरी अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावली में मतदाताओं के नाम सम्मिलित किये जाने की व्यवस्था नियत की गयी थी जिसे अब आयोग द्वारा परिवर्तित करते हुये वर्ष में चार अर्हता तिथियां नियत की गयी है। अतः घर-घर सर्वे के दौरान यदि कोई मतदाता 01 जनवरी की अर्हता तिथि के अतिरिक्त 01 अप्रैल , 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर को अर्ह हो रहे है तो उन सभी अर्ह मतदाताओं से फार्म -6 प्राप्त कर लिया जायेगा और यथासमय उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किये जाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि आयोग द्वारा वर्तमान में प्रचलित फार्मों को दिनांक 01 अगस्त, 2022 से संशोधित कर दिया गया है । अतः इस पुनरीक्षण में संशोधित फार्म -6 , 6 ए , 6 बी , 7 एवं 8 प्रयोग में लाये जायेंगे जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।  उन्होने बताया कि आयोग के नवीनतम् दिशा निर्देश के अनुसार संशोधित फार्म-6 नया नाम सम्मिलित कराने के लिये, फार्म -6 ए प्रवासी मतदाताओं के लिये , फार्म-6बी मतदाता सूची में सम्मिलित मतदाताओं के आधार नम्बर एकत्रीकरण हेतु, फार्म-7 किसी प्रविष्टि के अपमार्जन हेतु तथा फार्म-8 किसी प्रविष्टि को शुद्ध कराने, डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनवाने, स्थान परिवर्तन हेतु प्रयोग में लाया जायेगा । बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उपजिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी आकाश कुमार, रविकान्त राय कांग्रेस, निजामुद्दीन खॉ समाजवादी पार्टी, राजन प्रजापति भाजपा, सुभाष राम सिपाही बसपा, अमेरिका सिंह यादव भा0क0पा0, अखिलेश कुशवाहा बसपा, कमलेश्वर प्रसाद कांग्रेस, उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जन साधारण से प्राप्त आपत्ति या सुझाव पर सुनवाई 14 व 15 नवम्बर को
Next: सन शाइन पब्लिक स्कूल ने प्रतिभावान पुरा छात्र को किया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.