Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आमदनी चवन्नी खर्चा रुपइया,विद्युत विल की वसूली कम होने से विभाग परेशान

ब्यूरो 09-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियां(गाजीपुर)। आमदनी चवन्नी खर्चा रुपइया जी हॉ यही हाल स्थानीय विद्युत उप खण्ड का है जहाँ विद्युत विल की वसूली कम होने के कारण अधिकारी व कर्मचारी वसूली को बढ़ाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे है।

ज्ञात हो कि विद्युत उप खण्ड के अन्तर्गत 85 हजार विद्युत उपभोक्ता है जिसमें 27 हजार विद्युत उपभोक्ता ऐसे है जो एक बार भी विद्युत विल जमा नही किये। उन उपभोक्ताओं को विभाग नेवर पेड योजना के तहत विद्युत विल की वसूली पर जोर रहा है। 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 85 हजार उपभोक्ताओ पर सब्सिडी के बाद प्रतिमाह 25 करोड़ की विजली खर्च होती है। प्रतिमाह विद्युत विल वसूली का लक्ष्य 8 करोड़ है, जबकि वसूली मात्र 2.5 करोड़ की हो पाती है। ऐसे में विभाग के सामने बेहतर विजली देना एक कठिन चुनौती बन गया है। नेवर पेड उपभोक्ताओं को विभाग बिजली विल यथाशीघ्र जमा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है ताकि विभाग का आय बढ़ जाय। अधिशासी अभियन्ता हेमन्त सिंह ने बताया कि विद्युत विल जमा करने लिए उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है। नेवर पेड उपभोक्ताओं को चिन्हित कर लिया है तथा उपभोक्ताओं से विद्युत विल जमा कराने के लिए एसडीओं, जेई व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। ऐसे उपभोक्ता जो कभी भी विल नही जमा किये है। वे यथा शक्ति यथा भक्ति के आधार पर कई किश्तों में विल जमा कर सकते है। विद्युत विल विभाग के काउण्टर पर किसी भी कार्य दिवस में जमा किया जा सकता है तथा कोई भी समस्या का तत्काल निस्तारण किया जायेगा। विद्युत विल ऑनलाइन या सीएससी के माध्यम से भी जमा किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आनलाईन आवेदन संस्था द्वारा फारवर्ड करने तिथि 15 नवम्बर तक
Next: लंपी रोग के बढ़ते प्रकोप से पशुपालक भयभीत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.