Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लंपी रोग के बढ़ते प्रकोप से पशुपालक भयभीत

ब्यूरो 10-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानियाँ (गाजीपुर)। गोवंश में लंपी रोग के बढ़ते प्रकोप से पशुपालक भयभीत हो गये है। क्षेत्र के कई गोवंश में लंपी रोग के लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

ग्राम बरुइन में अभी तक चार पशुपालकों के चार गोवंश में लंपी के लक्षण दिखे हैं। इसकी शिकायत पशुपालकों ने पशु चिकत्सकों से की है लेकिन अभी तक पशु चिकित्सालय से कोई मुक्कमल व्यवस्था नही की गई। इससे गोवंश का इलाज सुचारु रूप से नहीं हो पा रहा है। पशुपालकों को आशंका है कि यह बीमारी पशुओं में तेजी से फैलकर महामारी का रूप धारण कर सकती है। पशु चिकित्सालय विभाग गोवंशों को टीका लगवाने का कार्य करा रहा है, जो अभी आधा अधूरा ही है। टीकाकरण में तेजी न लाने के कारण पशुपालक काफी परेशान है। पैरावेट गॉव में कुछ ही गोवंशों को टीका लगाकर चले जा रहे है। गाँव में शत-प्रतिशत टीकाकरण न होने से पशुपालक काफी चिन्तित है। पशुपालन विभाग का टीकाकरण दिन भर चले ढाई कोस जैसा ही हो रहा है जबकि लंबी रोग तेजी से बढ़ रहा है।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि वायरस जनित यह बिमारी मक्खी से फैलता है। इसमें पशुओं को फीवर होता है और शरीर पर बड़े-बड़े दाने निकल आते हैं, जो घाव बन जाते है। पैर में सूजन भी हो जाता है। समय पर इसका इलाज जरूरी है। वायरल का 7 दिन का पिरीयड़ होता है तथा 7 दिन के बाद यह स्वतः दूसरी जगह चला जाता है तथा घाव छोड़कर चला जाता है जिसका ट्रिटमेन्ट किया जाता है। यह रोग राजस्थान से चला था। जनपद में सर्वप्रथम सैदपुर तहसील में देखने को मिला अब धीरे-धीरे चारों तरफ फैल रहा है। टीम बनाकर टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। जिस गोवंश में लंपी रोग के लक्षण दृष्टिगत है या जो गोवंश प्रिगनेन्ट है उसे टीका नही लगाया जा रहा है। पशुपालक साफ-सफाई का ध्यान रखे तथा रोग ग्रसित गोवंश से स्वस्थ्य गोवंश को दूर रखे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आमदनी चवन्नी खर्चा रुपइया,विद्युत विल की वसूली कम होने से विभाग परेशान
Next: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.