Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उप जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता 12-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221112-WA0005

गहमर (गाजीपुर)। किसानों के धान की खरीदारी करने के लिए बनाए गए क्रय केंद्रों का शनिवार को उप जिलाधिकारी राजेश प्रसाद द्वारा औचक निरीक्षण किया गया ।

जिसमें एक क्रय केंद्र बंद मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यवाही करने की बात कही गईम
शनिवार की दोपहर एसडीएम राजेश प्रसाद गहमर धान क्रय केंद्र एवं बारा क्रय केंद्र पर औचक निरीक्षण करने पहुंच गए । जिसमें गहमर क्रय केंद्र पर ताला लटका मिला तो वही बारा में कर्मचारी मौजूद मिले। एसडीएम द्वारा क्रय से संबंधित वस्तुओं जैसे बोड़ा, तराजू आदि का जांच पड़ताल किया गया। क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारियों से स्पष्ट लहजे में कहा कि किसी भी किसान को धान क्रय करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में एसडीएम राजेश प्रसाद ने बताया कि तहसील क्षेत्र में कुल 11 क्रय केंद्र खोले गए हैं शनिवार को गहमर एवं बारा का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे खरीदारी से संबंधित आवश्यक वस्तुओं का जांच पड़ताल किया गया। बताया कि अभी धान की आढ़त नहीं हो पा रही है जिससे क्रय में अभी कोई वृद्धि नहीं हो पाई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेकरी एवं किराने की दुकान में चोरी
Next: कविताएं सुनकर श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.