Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

108 एंबुलेंस में कन्या ने लिया जन्म

ब्यूरो 14-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221114-WA0045

ग़ाज़ीपुर (14 नवम्बर 22)। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निशुल्क एंबुलेंस सेवा लगातार गर्भवती के लिए लाभकारी साबित होता दिख रहा है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला सदर ब्लाक के मोहनपुरवा में जहां पर 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया। जिसके बाद बताए गए लोकेशन पर ईएमटी और पायलट एंबुलेंस लेकर पहुंचे। उसके बाद गर्भवती को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराना पड़ा। गर्भवती ने कन्या को जन्म दिया।

108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि सदर ब्लाक के मोहनपुरवा से सोमवार को 108 एंबुलेंस के लिए कॉल किया गया। बताया गया कि श्वेता पत्नी विनय को प्रसव पीड़ा है। जिसके बाद बताए गए लोकेशन पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन लाल बहादुर शर्मा और पायलट रामप्रकाश बताए गए लोकेशन पर पहुंचे । गर्भवती और उनके परिजनों को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण एंबुलेंस को सड़क किनारे खड़ा कर एंबुलेंस के अंदर ही इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और परिवार की महिलाओं के द्वारा प्रसव कराया गया। जहां पर गर्भवती ने कन्या को जन्म दिया। जिसके पश्चात जच्चा और बच्चा को जिला महिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धूम-धाम से मनाया गया बाल दिवस
Next: कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जोड़ने का कार्य किया गया है-ब्लॉक अध्यक्ष नसीम अख्तर

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.