Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

औचक निरीक्षण में 9 कर्मचारी अनुपस्थित एक अस्पताल पर लटका मिला ताला

ब्यूरो 16-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221116-WA0019

ग़ाज़ीपुर (16 नवम्बर 22)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा 9 नवंबर को सभी एसीएमओ को स्वास्थ्य केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने निर्देश दिया गया था। साथ ही साथ सभी स्वास्थ्य केंद्रों को पूर्व से सभी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश भी दिया गया था। जिस के क्रम में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने अपनी पूरी टीम के साथ जनपद के विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें कुल 17 स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें एक अस्पताल पर दोपहर 2 बजे ताला बंद मिला, कुल 9 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि उनके द्वारा दो हेल्थ वैलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया। जिसमें से महाराजगंज सेंटर पर 2 दिन से सीएचओ गायब मिली। जिसका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके अलावा उनके द्वारा बिरनो और मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। जहां तक कुल 6 स्टाफ अनुपस्थित पाए गए जिनका वेतन रोका गया।

एसीएमओ डॉ मनोज कुमार के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवतीपुर का निरीक्षण किया गया। जहां पर सभी उपस्थित पाए गए। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेदनीपुर दोपहर के 2 बजे पहुंचे जहां पर ताला लटका मिला। जिन के सभी स्टाफ का वेतन रोक दिया गया वही तीन हेल्थ वैलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया गया सभी दुरुस्त पाया गया।

एसीएमओ डॉ एसडी वर्मा के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखनिया और हेल्थ वैलनेस सेंटर अलीपुर मदरा का निरीक्षण किया गया। सभी को सही पाया गया। इसके अलावा एसीएमओ डॉ जय नाथ सिंह के द्वारा हेल्थ वैलनेस सेंटर जयंतीदासपुर और बघोल का निरीक्षण किया गया और यहां पर भी सब कुछ सही पाया गया।

डॉ एस के मिश्रा के द्वारा हेल्थ वैलनेस सेंटर सिकंदरपुर और उपकेंद्र करंडा का निरीक्षण किया गया जहां पर सब कुछ दुरुस्त मिला।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को यातायात नियमों की पढ़ाई पाठ
Next: 72 वां जनपद स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने क्षमता का किया प्रदर्शन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.