Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दो राशि गोवंश व एक तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 16-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221116-WA0017~2

गाजीपुर। थाना भांवरकोल पुलिस ने एक नफर पशु तस्कर को दो राशि गोवंश व एक अदद तमंचा के साथ बुद्धवार को गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मु0बाद के कुशल मार्गदर्शन में 16.11.2022 को उ0नि0 ओमकार तिवारी चौकी प्रभारी मच्छटी थाना भांवरकोल गाजीपुर मय हमराह का0 राजेश कुमार सिंह, का0 आकाश सिंह व का0 मनोज कुमार यादव के मुखबिर की सूचना पर अवथही मोड से पहले बना ब्रेकर के पास बहद ग्राम पखनपुरा थाना भांवरकोल के पास अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र हरिशचन्द्र निषाद नि0ग्राम सिसनी अखईपुर थाना अकबरपुर जिला अम्बेडकर नगर को लोडर वाहन नं0 UP45 AT 0509 में लदे 02 राशि गाय के साथ गोवंसो को वध हेतु बिहार ले जाते हुए समय 08.50 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसकी जामा तलाशी एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर व दो अदद .315 बोर कारतूस बरामद हुआ बरामदगी के आधार पर अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र हरिशचन्द्र निषाद नि0ग्राम सिसनी अखईपुर थाना अकबरपुर जिला अम्बेडकर नगर के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 224/2022 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। घटना मे प्रयुक्त एक अदद लोडर वाहन नं0- UP45 AT 0509 अलग से अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही थाना भांवरकोल द्वारा प्रचलित है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण न होने पर डीएम की तनी भृकुटी
Next: पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को यातायात नियमों की पढ़ाई पाठ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.