Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर एवं हाई-वे पर घूम रहे छुट्टा पशुओं की शिकायत पर डीएम ने लगाई फटकार

ब्यूरो 16-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221116-WA0010

गाजीपुर 16 नवम्बर, 2022(सू0वि0)। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थल की स्थापना, क्रियान्वयन तथा संचालन प्रबंधन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में राइफल क्लब  सभागार में संपन्न हुआ। बैठक में पशुओ के लिए माह सितम्बर एंव माह अक्टूर 2022 के भरण पोषण एवं सहभागिता योजना में अनुमोदन हेतु सहमति चाही गयी परन्तु जिलाधिकारी द्वारा जॉचोरान्त ही अनुमोदन/सहमति का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री निराश्रित बेसहारा सौभाग्य योजना अन्तर्गत उपस्थित पशु चिकित्सकों से अब तक कितने पशुओ को चिन्हित कर पशुपालकों को सुपुर्द किए गए हैं की जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि इस योजना में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चो के परिवारो में दुधारू पशुओ की सुपुर्दगी की जाये। उन्होने नगर एवं हाई-वे पर घूम रहे छुट्टा पशुओ की शिकायत पर फटकार लगाते हुए सम्बन्धित अधिकारी/अधिशासी अधिकारी को सख्त निर्देश दिया कि यदि किसी के क्षेत्र मे छुट्टा पशु विचरण करते पाये गये तो सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी एवं सम्बन्धित का वेतन रोका जायेगा। उन्होने पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया कि  पशुओ की बराबर वेरिफिकेशन किया जाना चाहिए यदि किसी पशु के मृत्यु के बाद भी उसका भुगतान किया जाता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही तय है। उन्होने निर्देश दिया कि सहभागिता योजना के तहत पशुपालको मे दिये जाने वाले भुगतान समय से किया जाये। बैठक में जिलाधिकारी ने निमार्णाधीन वृहद गोवंश आश्रय स्थल पीपनार, कान्हा गोशाला जमानिया व सादात, निराश्रित गोवंशो के ठण्ड से बचाव, गोवंशो के स्वास्थ्य परीक्षण, क्रिटिकल गैप्स योजना, एवं अन्य बिन्दुओ पर पर चर्चा की गयी। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/पंचायत, एवं अन्य सम्बन्धित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मानव जीवन के उन्नयन की कामना तभी की जा सकती है जब स्त्री और पुरुष दोनों एक दूसरे के पूरक रहें-बी.के.काजल
Next: नगर पालिका के समस्त कर्मचारियों को डीएम ने दी सख्त चेतावनी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.