Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण न होने पर डीएम की तनी भृकुटी

ब्यूरो 16-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221116-WA0015

गाजीपुर 16 नवम्बर, 2022(सू0वि0)। जनपद स्थित रायफल क्लब में मंगलवार को जिलाधिकारी/अध्यक्षा, जिला वृक्षारोपण समिति, गाजीपुर की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक आहूत की गयी।

बैठक में प्रभागीय निदेशक/सदस्य सचिव, जिला वृक्षारोपण समिति द्वारा अन्य विभाग द्वारा किये गये जियो टैगिंग की स्थिति के बारे में विभागवार समीक्षा की गयी। जिसमें (माध्यमिक शिक्षा, सिंचाई विभाग, ऊर्जा विभाग) को छोड़कर सभी विभागों द्वारा जियो टैगिंग का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। अध्यक्षा द्वारा रोष व्यक्त करते हुए माध्यमिक शिक्षा, सिंचाई विभाग, ऊर्जा विभाग को स्पष्टीकरण जारी करने हेतु निर्देशित किया।
प्रभागीय निदेशक/सदस्य सचिव, जिला वृक्षारोपण समिति, गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने विभाग के कम से कम 5-5 स्थलों की सूची एवं ग्राम्य विकास विभाग प्रत्येक विकास खण्ड में 5-5 स्थलों की सूची उपलब्ध करायें, जिससे नोडल अधिकारी महोदय के जनपद में भ्रमण के दौरान दिखाया जा सके। अध्यक्ष महोदया द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने विभाग द्वारा कराये गये वृक्षारोपण स्थलों के 5-5 फोटोग्राफ्स प्रभागीय निदेशक, गाजीपुर के कार्यालय अविलम्ब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
प्रभागीय निदेशक/सदस्य सचिव, जिला वृक्षारोपण समिति, गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि वर्षाकाल माह जुलाई, 2022 में विभिन्न विभागों द्वारा कराये गये वृक्षारोपण का सफलता प्रतिशत का स्वमूल्यांकन आकलन करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया था, जिसमें अभी तक उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग को छोड़कर किसी विभाग द्वारा सूचना उपलब्ध नहीं करायी गयी है। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि शेष सम्बन्धित विभाग कराये गये वृक्षारोपण की सफलता प्रतिशत अविलम्ब प्रभागीय निदेशक/सदस्य सचिव, जिला वृक्षारोपण समिति, गाजीपुर को उपलब्ध करायें। प्रभागीय निदेशक/सदस्य सचिव, जिला वृक्षारोपण समिति, गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद गाजीपुर में दिनांक 05-06 एवं 07.07.2022 एवं 15.08.2022 को जन आन्दोलन के रूप में कराये गये वृक्षारोपण की सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी महोदया ने समस्त सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया गया कि कराये गये वृक्षारोपण को सुरक्षा एवं सिंचाई व्यवस्था मानक के अनुरूप करना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी/अध्यक्षा द्वारा निर्देशित किया गया कि अन्य विभाग द्वारा वर्ष, 2022-23 में कराये गये वृक्षारोपण का स्थलीय सत्यापन हेतु अन्तर्विभागीय 4 सदस्यीय जॉच कमेटी का विकास खण्डवार गठन करते हुए सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध करायें। प्रभागीय निदेशक/सदस्य सचिव, जिला वृक्षारोपण समिति, गाजीपुर द्वारा सभी विभागों को अवगत कराया गया कि वर्ष, 2023-24 मे वृक्षारोपण हेतु स्थल चयन की सूचना पूर्व निर्धारित प्रारूप में प्रभागीय कार्यालय में उपलब्ध करा दें। बैठक के अन्त में प्रभागीय निदेशक/सदस्य सचिव, जिला वृक्षारोपण समिति, गाजीपुर द्वारा आये सभी अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए बैठक समाप्त की गयी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सूचना उपलब्ध कराने में सम्बन्धित विभाग शिथिलता न करें-डीएम
Next: दो राशि गोवंश व एक तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.