Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

5 किग्रा प्रति यूनिट चावल का होगा निःशुल्क वितरण

ब्यूरो 18-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 18 नवम्बर, 2022(सू0वि0)। जिला पूर्ति अधिकारी गाजीपुर ने बताया है कि पी0एम0जी0के0ए0वाई0 योजना के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर माह सितम्बर, 2022 के सापेक्ष आवंटित 05 किग्रा प्रति यूनिट चावल का निःशुल्क वितरण दिनांक 20.11.2022 से 30.11.2022 के मध्य कराया जाना है।

उचित दर विक्रेेताओ द्वारा दिनांक 19.11.2022 तक प्रत्येक दशा में चावल का  ई-चालान जमा कर उठान कर लिया जाये। जिलाधिकारी महोदया द्वारा प्रत्येक उचित दर दुकान पर खाद्यान्न के भौतिक सत्यापन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनका दायित्य है कि वितरण के पूर्व खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन कर ले तथा आख्या सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के कार्यालय में प्रेषित करे।
राशन कार्ड धारकों को पोर्टिबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी अर्थात यदि किसी कार्डधारक को अपनी राशन की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने मे असुविधा हो तो वह पोर्टिबिलीटी के माध्यम से किसी अन्य उचित दर दुकान से प्राप्त कर सकता है। उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि दिनाक 30.11.2022 ही नियत होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न प्राप्त कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओ0टी0पी0 बेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जायेगा। एत्तद्वारा जनपद गाजीपुर के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता हैं कि उपर्युक्तानुसार कार्डधारकों में प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक वितरण करना सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ
Next: साहित्यकार स्व0 विवेकीराय के जयन्ती पर कार्यक्रम 19 नवम्बर को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.