Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ प्रारंभ

संवाददाता 18-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221118-WA0022

जमानियां (गाजीपुर)। शांति कुंज हरिद्वार के गायत्री परिवार द्वारा स्थानीय ग्राम पंचायत गरुआ मकसूदपुर में आयोजित पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण तथा विभिन्न संस्कार कार्यक्रमों का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ।

कलश यात्रा एवं शोभा यात्रा गायत्री रथ, घुड़सवार तथा गाजे बाजे के साथ गायत्री माता के जयघोष के साथ लगभग 1000 बच्चों, बच्चियों और ग्रामीण जनों की सहभागिता से मकसूदपुर, डुहिया, गरुआ, पिपरा चट्टी- होते हुए पुनः श्री राम जानकी परिसर मठिया पर संपूर्ण हुई। यात्रा में शामिल सभी बच्चों और ग्रामीण जनों को अमृत भोजन प्रसाद के रूप में खिलाया गया। इस पंच दिवसीय भव्य कलश यात्रा में साथ-साथ प्रमुख भूमिका में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डुहियां विनीत राय, पूर्व प्रधान संजय राय मंटू, अविनाश राय ‘बचाई’, कमलेश्वर राय, बृजेश पाल, धर्मेंद्र पाल, उपेन्द्र, भगेलू राय, दिनेश राय, राजकमल, कमलेश राय, संतोष, रविन्द्र नाथ, प्रशांत ‘भीम’, मोहन बागी, सुमंत, बबलू राय, संजीव राय,बंटी यादव, सर्वेश, मृत्युंजय, अंकित, संजीव, संतोष यादव बीडीसी, रामचंद्र यादव, संत्येन्द्र राय, यात्रा प्रबंधों में शामिल रहे तथा मार्गदर्शन एवं कलश यात्रा पूरी करने में गायत्री परिवार के गायक प्रवीण जी, गजेन्द्र जी, दिलीप जी, खुशहाल जी, रमेश जी, श्रीमती कमला शर्मा कथा वक्ता ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाओं का निर्वहन किया।
उल्लेखनीय है कि आगामी चार दिन सुबह में यज्ञ का कार्यक्रम, विभिन्न संस्कार कार्यक्रमों का आयोजन एवं सायं 3 बजे से प्रज्ञा पुराण कथा का अमृतपान कराया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खेल महाकुंम्भ में एमएम अंसारी इंटर कालेज मुहम्दाबाद का रहा दबदबा
Next: 5 किग्रा प्रति यूनिट चावल का होगा निःशुल्क वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.