Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आदमी हार के ही सिखता है-जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

ब्यूरो 19-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221119-WA0020

गाजीपुर 19 नवम्बर, 2022(सू0वि0)। बासुपुर स्थित वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में राज्य स्तरीय क्वान की डो प्रतियोगिता का भब्य शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों व उनके प्रशिक्षकों से परिचय प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने ताइकान्डो खेल प्रदर्शन करने वाले बच्चो की सराहनीय करते हुए बच्चो का हौशला भी बढ़ाया। उन्होने कहा कि आदमी हार के ही सिखता है। कार्यक्रम में तहसीलदार ने जिलाधिकारी को शाल भेट किया एवं विद्यालय के प्रबन्धक द्वारा बुक भेट किया गया तथा पुलिस अधीक्षक को विद्यालय के प्रबन्धक द्वारा शाल एवं बुक भेट कर स्वागत किया गया। क्वान की डो एक वियतनामी मार्शल आर्ट है और इस खेल की विधा को उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश मे बहुत तेजी से बढ़ते हुये देखा जा सकता है। गाजीपुर में पहली बार क्वान की डो खेल का प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता आयोजित हो रहा है जो कि गर्व की बात है। उत्तर प्रदेश क्वान की डो एसोसिएशन के महासचिव अमित कुमार सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता आज से आरम्भ हुई है जिशमे मेजबान, गाजीपुर, बलिया, अलीगढ़, जौनपुर, महराजगंज, सहारनपुर, चौंदौली, वाराणसी, अलीगढ़, रायबरेली, मिर्जापुर, भदोही इत्यादि जिलों से करीब चार सौ खि़लाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर तहसीलदार सैदपुर नीलम उपाध्याय, उपजिलाधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता, अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत सैदपुर आशुतोष त्रिपाठी, वेद इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अनिल कुमार श्रीवास्तत्व, विनीत जायसवाल, डॉ. आशीष मिश्रा, आशुतोष सिंह, भुवनेश कुमार, अब्दुल मलिक खांन इत्यादि लोग उपस्थित थें। अंत मे प्रबन्ध निदेशक पंकज श्रीवास्तत्व ने सभी का आभार प्रगट किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: औचक निरीक्षण में सफाई कर्मी अनुपस्थित
Next: 108 एंबुलेंस में गुजी बच्चे की किलकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.