Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रज्ञा पुराण कथा सुनने मात्र से ही जीवन की व्यथा हो जाती है दूर-कमला शर्मा

संवाददाता 20-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221120-WA0016~2

जमानियां (गाजीपुर)। रामजानकी मठ गरुआ मकसूदपुर चल रहे पांच दिवसीय प्रज्ञा पुराण कथा में कथावाचक कमला शर्मा ने कहा की प्रज्ञा पुराण कथा सुनने मात्र से जीव की जीवन की व्यथा दूर हो जाती है प्रज्ञा कथा धरा पर ऐसी कथा है जिसके सुनने मात्र से लोक के साथ परलोक भी संवर जाता है प्रज्ञा पुराण पावन गुरु की अमर वाणी है इसको सुनने वाला जीव कभी भंवर में नहीं पडता इस कथा को सुनने से जीव के जीवन में सभी आवश्यकताएं प्राप्त हो जाती हैं उन्होंने कहा कि अगर कथा मे आकर कथा दिल में न बैठे तो सब बेकार चला जाता है।

पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य कहां करते थे कि आज जो देश अणु शक्ति बनाकर एक दूसरे देश पर अपना प्रभुत्व बनाए रखने पर आमदा है। वह दिन अब दूर नहीं कि जागृति जन शक्ति किसी देश की शक्ति का केंद्र बनेगा महायज्ञ के दूसरे दिन सुबह से आरती के साथ माता गायत्री मंत्र का महामंत्र पूर्व भजन कीर्तन व यज्ञ मंडप में विद्या संस्कार जनेऊ संस्कार का भी कार्यक्रम चला इसके बाद नामकरण अन्नप्राशन संस्कार भी करवाया गया महायज्ञ में आए दर्जनो बच्चों का विद्या संस्कार भी हुआ महायज्ञ मे आए माताओं पुरूषों ने गुरु संस्कार प्रप्त किया। संचालन सुरेन्द्र सिंह ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: शिवशंकर एग्रो का हुआ उद्घाटन
Next: स्टेशन पुलिस चौकी आरक्षी की दबंगई, पड़ गई भारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.