Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

3 करोड़ 25 लाख रुपये की भू-सम्पत्ति को मुनादी कर कुर्की की हुई कार्यवाही

ब्यूरो 21-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221121-WA0027

गाजीपुर (21.11.2022)। जनपद पुलिस द्वारा गैंगलीडर अभियुक्त मुख्तार अंसारी पुत्र सुभानुल्लाह अंसारी के गैंग के सदस्य अभियुक्त मंसूर अंसारी पुत्र खुर्शेदुल हक अंसारी व पत्नी आबदा अंसारी निवासी युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गयी कुल 03 करोड़, 25 लाख रुपये की अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया।

जनपद में अवैध तरीके से धन, भू-सम्पत्ति व अचल सम्पत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक/विवेचक थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर की प्रेषित आख्या 17.11.2022 पर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गयी संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा 18.11.2022 को पारित कुर्की आदेश अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986, के क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी के द्वारा 19.11.2022 को अनुपालन सम्बन्धी आदेश पारित किया गया जिसके आधार पर, अभियुक्त मंसूर अंसारी पुत्र खुर्शेदुल हक अंसारी व पत्नी आबदा अंसारी निवासी युसुफपुर थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर द्वारा अवैध ढंग से अर्जित की गयी निम्न सम्पत्ति को कुर्क किया जा रहा है –

1.दिनांक 25.10.1991 को अभियुक्त मंसूर अंसारी द्वारा मौजा चक हमीद परगना व तहसील गाजीपुर में रकबा 38 वर्गमीटर भू-सम्पत्ति स्वंय के नाम से क्रय की गयी है, जिस पर भवन निर्माण हुआ है।
2.दिनांक 26.02.2016 को अभियुक्त मंसूर अंसारी द्वारा मौजा कपूरपुर शहर, गाजीपुर में नगर पालिका न0 193 का जुज भग रकबा 78.10 वर्गमीटर स्वंय के नाम से भू-सम्पत्ति क्रय की गयी है,जिस पर भवन का निर्माण हुआ है।
3.दिनांक 27.01.2004 को अभियुक्त मंसूर अंसारी द्वारा मौजा कपूरपुर शहर, गाजीपुर में नगर पालिका न0 26 का रकबा 59 वर्गमीटर अपनी पत्नी आबदा अंसारी के नाम से भू-सम्पत्ति क्रय की गयी है,जिस पर भवन निर्माण हुआ है।

अवैध तरीके से अर्जीत धन से खरीद फरोख्त कर दाखिल खारिज न कराना तथा अन्य अवैध क्रिया-कलाप किये जाने के कारण अभियुक्त उपरोक्त से सम्बन्धित अचल भू-सम्पत्ति को गाजीपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा 21.11.2022 को कुल बाजारू कीमत कुल 03 करोड़, 25 लाख रुपये की भू-सम्पत्ति को मुनादी कर कुर्की की कार्यवाही की गयी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आपराधिक कृत्यों से अर्जित की गयी कुल 01 करोड़ 15 लाख रुपये की अचल सम्पत्ति कुर्क
Next: अपहृता बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.