Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लक्ष्य के सापेक्ष विद्यालयों का कम निरीक्षण करने पर डीएम ने दी कड़ी चेतावनी

ब्यूरो 23-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221123-WA0010

गाजीपुर 23 नवम्बर, 2022(सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं यथा-निपुण भारत, ऑपरेशन कायाकल्प, जर्जर भवन पुननिर्माण, मध्याह्न भोजन इत्यादि के क्रियान्वयन के संबंध में राइफल क्लब सभागार, गाजीपुर में बैठक आहूत की गयी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी (बे0शि0) ने प्रमुख रूप से प्रतिभाग किया। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, ए0डी0ओ0 पंचायत, अधिशासी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारीगण ने प्रतिभाग किया।

इस बैठक में मुख्य रूप से ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत 19 पैरामीटर्स पर संतृप्तिकरण की ब्लॉकवार समीक्षा के साथ विद्यांजलि पोर्टल के संचालन एवं सी0एस0आर0 के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्याें के विषय में सोसाइटी का गठन, निपुण भारत लक्ष्य की प्राप्ति की अद्यतन प्रगति एवं आगामी होने वाले निपुण एसेसमेण्ट टेस्ट, जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण के उपरान्त कुल 100 विद्यालय भवनों के पुनर्निमाण हेतु कार्यदायी संस्था के चयन, मध्याह्न भोजन योजना इत्यादि विषयों पर जिलाधिकारी द्वारा विस्तृत रूप से समीक्षा की गयी।
बैठक के समीक्षोपरान्त जिलाधिकारी द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत समस्त 19 पैरामीटर्स पर शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण हेतु पंचायत विभाग, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, ए0डी0ओ0 पंचायत को कार्य पूर्ण कराने का निर्देश देने के साथ ही साथ निपुण लक्ष्य को समयान्तर्गत प्राप्त कर, गाजीपुर जनपद को ‘‘निपुण जनपद’’ बनाने की प्रभावी रणनीति आदि विषयों पर यथावश्यक निर्देश दिये गये।
एम0डी0एम0 टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष विद्यालयों का कम निरीक्षण करने के संबंध में जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी चेतावनी दी तथा सदस्यो को अपना-अपना मासिक निरीक्षण शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया एवं प्रेरणा इन्सपेक्शन पोर्टल पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष कम निरीक्षण करने वाले खण्ड शिक्षा अधिकारी, भांवरकोल, बाराचवर, बिरनो, रेवतीपुर एवं करण्डा के खण्ड शिक्षा अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को देते हुए कहा कि अपने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर त्वरित कार्यवाही की जायें। बैठक में समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, ए0डी0ओ0 पंचायत, अधिशासी अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी गण ने प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: किशोर स्वास्थ्य मंच 2022 के तहत 260 छात्राओं की गई जांच
Next: पीएम स्वनिधि योजना की डीएम ने किया समीक्षा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.