Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चकबन्दी कराने के लिये खुली बैठक का हुआ आयोजन

ब्यूरो 26-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

ज़मानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के ताजीपुर मांझा गावं स्थित खेल के मैदान में गांव में चकबन्दी कराने के लिये खुली बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चकबंदी प्रक्रिया के औचित्य को लेकर ग्रामीणों के पक्ष को जाना गया और हस्ताक्षर कराये गये।

चकबंदी कर्ता संजय कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में गांव में खुली बैठक की औपराचिकता पूर्ण की गई। इस बैठक में चकबंदी गांव में करायी जाए अथवा नहीं इस पर चर्चा शुरू हुई। पहले हाथ उठा कर ग्रामीणों ने सहमति जतायी फिर एक एक कर उपस्थित किसानों का हस्ताक्षर कराया गया। इस दौरान मौजूद सभी किसानों ने चकबंदी प्रक्रिया के पक्ष में हस्ताक्षर किया है। इसके साथ ही पूरे बैठक प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। बैठक सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है। चकबंदी कर्ता संजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि खुली बैठक में सर्वसम्मति से चकबंदी कराने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है। जल्द चकबंदी का कार्य शुरू किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य बसन्त यादव आदि लोगों ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार चकबंदी गांव में होने जा रही है। जो खुशी की बात है। सभी ग्रामीण उत्साहित है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव‚ ग्राम प्रधान सतीश चन्द्र सिंह यादव‚ ग्राम प्रधान जगदीशपुर मनोज यादव‚ चकबंदी लेखपाल छविनाथ यादव‚ क्षेत्रीय लेखपाल बृजकिशोर‚ पूर्व प्रधान खिजिरपुर परमहंस यदव‚ ग्राम प्रधान मथारा शमसाद बेग‚ शकुंतला देवी आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आप ने मनाया संविधान दिवस एवं पार्टी स्थापना दिवस
Next: पीपा पुल का निर्माण न होने से जनता परेशान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.