Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सफाईकर्मियों की लापरवाही से लोग त्रस्त, नपा प्रशासन बेखबर

ब्यूरो 28-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221128-WA0003~2

जमानियां(गाजीपुर)। एक ओर जहाँ सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये खर्च कर स्वच्छता की अलख जगा कर लोगों को जागरूक करते हुए स्वच्छ भारत के सपनों को साकार करना चाहती है तो वही सफाईकर्मियों की लापरवाही के चलते स्थानीय नगर पालिका परिषद में यह सम्भव होते नही दिख रहा है।

कस्बा बाजार के मेन चौराहे पर नपा सफाईकर्मियों की लापरवाही के चलते देर तक कुड़ें का ढ़ेर लगा रहता है। जिससे दुकानदारों सहित आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शासन के निर्देश के बाद भी सफाईकर्मी मनमानी करने से बाज नही आ रहे है। जिससे आम लोगों को दुर्गन्ध से रूबरू होना पड़ रहा है। गंदगी के चलते मलेरिया, डेगू सहित संक्रामक रोग फैलने का भी भय बन गया है। इन दिनों विशेष संचारी रोग से बचाव के लिए शासन द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत फागिंग करा कर साफ सफाई का निर्देश भी दिया है। इसके वावजूद नपा प्रशासन बेखबर है। व्याप्त गन्दगी के सम्राज्य व समय से कुड़ा न हटने से दुकानदारों में रोष है। दुकानदार राजू टेलर, अरविन्द बर्नवाल, विनोद, अनिल, प्रेम कान्त वर्मा आदि ने बताया कि नपा सफाईकर्मी प्रतिदिन बलुआ घाट चौरहे पर कुड़ा इक्कठा करके छोड़ देते है। पहले यह कुड़ा बाजार खुलने से पहले ही हटा लिया जाता था लेकिन कुछ दिनों से सफाईकर्मी इतने लापरवाह हो गये है कि 10 बजे के बाद कुड़ा उठा रहे है, जिससे दुकानदारों सहित आम लोगों को दुर्गन्ध का सामना करना पड़ रहा है तथा संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इसकी शिकायत समक्ष अधिकारी से किया गया लेकिन इस पर किसी ने ध्यान नही दिया। जिससे यह समस्या ज्यों का त्यों बना हुआ है। इस सम्बन्ध में ईओं अब्दुल सबुर से वार्ता करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मनोज कुमार सरोज का शोध प्रबन्ध मूल्यांकन हेतु अग्रसारित
Next: दो देशी तमंचा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.