Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 29-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221129-WA0012

गाजीपुर 29 नवम्बर, 2022(सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने विद्यालय मे उपस्थिति पंजिका, विद्यालय के कक्ष, रसोई घर, शौचालय एवं खेल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण दौरान उन्होने विभिन्न कक्षो में जाकर वहां उपस्थित छात्र-छात्राओ से पढाई एवं अध्यापको के उपस्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होने बच्चो से खुद किताबे पढवाकर उनके ज्ञान का संज्ञान लिया। उन्होने बच्चो को ड्रेस में ही विद्यालय आने को कहां तथा उन्हे दिये जाने वाले मध्यान्न भोजन की जानकारी ली तथा बनाये गये भोजन को स्वयं खाकर चेक किया। जिलाधिकारी ने बच्चो में चॉकलेट का भी वितरण किया। कक्षो में कुछ बच्चो का स्वास्थ्य सही नही होने पर उन्होने तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी ने फोन कर चिकित्सको की टीम के माध्यम से जॉच कर उपचार कराने का निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने विद्यालय के रसोईयों को उनके वेतन की भुगतान की जानकारी ली तथा निर्देश दिया की खाना बनाते समय रसोईया अपने-अपने पोशाक का इस्तेमाल करते हुए साफ-सफाई का ध्यान रखे। जिलाधिकारी ने विद्यालय में बने शौचालय का निरीक्षण किया जिसमें साफ-सफाई का अभाव रहा और वाश-वेसिन भी गन्दा मिला जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होने शौचालय के साफ-सफाई का निर्देश दिया तथा मौके पर ग्राम प्रधान एवं सचिव को बुलाकर विद्यालय की दशा सुधारते हुए प्रागंण में पौधरोपण एवं फूल-फुलवारी लगाने का निर्देश दिया। मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खबर का हुआ असर, बाजार खुलने से पहले हटा कूड़ा
Next: सामूहिक विवाह कार्यक्रम को समुचित ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु आयोजन समिति के सदस्यो संग हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.