Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए पुलिस ने हत्यारा को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 29-11-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221129-WA0015

गाजीपुर (29.11.2022)। थाना बरेसर क्षेत्र अंतर्गत हुई एक व्यक्ति की हत्या का स्वाट टीम व थाना बरेसर पुलिस की संयुक्त टीमो द्वारा 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण करते हुए हत्यारा को घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, 01 अदद मोबइल व आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद के कुशल मार्गदर्शन में 27.11.2022 को वादिनी मीना यादव पत्नी स्व0 रामजी यादव निवासी ग्राम सुतिहार थाना बरेसर जनपद गाजीपुर द्वारा अपने पति की मृत्यु सडक दुर्घटना के बावत लिखित एक तहरीर प्रस्तुत कर थाना बरेसर पर मु0अ0सं0 154/2022 धारा 279/304A बनाम अज्ञात के विरुद्व पंजीकृत कराया गया था। विवेचक उ0नि0 रोहित कुमार द्विवेदी द्वारा मृतक के पंचायत नामा को तैयार किये जाने व स्थलीय परीक्षण-किया गया। मृतक उपरोक्त का शव सर्विस रोड के किनारे मृत अवस्था मे पाया गया था पंचायत नामे की कार्यवाही के उपरान्त ग्रामीण द्वारा दुर्घटना को घटना होना बताया जाने लगा, पुलिस टीम द्वारा गहराई से निरीक्षण करने के उपरान्त प्राइमरी स्कूल के दक्षिणी ओर शौचालय के पास कुछ खून की तरह मिट्टी मे धब्बे दिखाई दिए इस बावत प्रभारी निरीक्षक बरेसर, फोरेन्सिक टीम, सर्विलाँस प्रभारी व एस0ओ0जी0 प्रभारी टीमो का गठन करते हुए अज्ञात अभियुक्त व घटना का अनावरण करने के आदेश के क्रम मे 24 घण्टे के अन्दर अज्ञात अभियुक्त द्वारा कारित की गयी घटना का अनावरण करते हुए अभियुक्त भईया लाल यादव पुत्र राम आसरे ग्राम सुतिहार थाना बरेसर का नाम प्रकाश मे आया जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक बरेसर, प्रभारी एस0ओ0जी0 मय हमराह,प्रभारी सर्विलांस सेल के अथक परिश्रम से अभियुक्त उपरोक्त को 28.11.2022 को समय करीब 15.20 बजे सुतिहार अण्डर पास हाइवे के पास से गिरफ्तार कर घटना मे प्रयुक्त आला कत्ल बरामदगी की गयी। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है, अभियुक्त भईयालाल यादव पुत्र राम आसरे यादव ग्राम सुतिहार थाना बरेसर व मृतक रामजी यादव पुत्र राजाराम यादव ग्राम सुतिहार थाना बरेसर जनपद गाजीपुर मे गहरी मित्रता थी अभियुक्त भईया लाल का मृतक रामजी यादव के घर आना जाना लगा रहता था जिससे मृतक की पुत्री से अभियुक्त का प्रेम प्रसंग चलने लगे और आये दिन अभियुक्त के बुलाने पर उसकी प्रेमिका घटना स्थल पर आया करती थी जिसकी जानाकारी होने पर दिनांक 26/27.11.2022 को मृतक द्वारा अपनी पुत्री का घर से निकलने पर पीछा करते हुए प्राईमरी स्कूल पर आया था जहाँ पर अभियुक्त व मृतक की पुत्री आपस मे बात चीत कर रहे थे जिससे मृतक अपनी पुत्री को देखकर आग बबूला हो गया जिससे मृतक की पुत्री मौके से भाग गयी ,
अभियुक्त मृतक को बगल मे रखे रम्मे से सर पर वार कर दिया रम्मे के वार से मृतक कि मृत्यु हो गयी तो अभियुक्त भईया लाल पुत्र राम आसरे द्वारा हत्या को दुर्घटना का रुप देने के लिए मृतक के शव को सर्विस लेन सडक पर लाकर रख दिया। जिससे लोगों को देखने मे लगे की मृतक की मृत्यु सडक दुर्घटना से हुई है। अभियुक्त की गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र प्रताप सिंह थाना बरेसर, प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 रामाश्रय राय, उ0नि0 सुनील तिवारी प्रभारी सर्विलांस सेल, उ0नि0 रोहित द्विवेदी, हे0का0 शैलेन्द्र यादव, का0 अभयधर दूबे, का0 शनि कुमार, का0 राजेश मौर्या आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विभिन्न मुकदमें में वांछित अभियुक्त के घर नोटिस हुआ चस्पा
Next: वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.