Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भूमिहीन आवासविहीन गरीबों को उजाड़ रही सरकार-ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा

ब्यूरो 05-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221205-WA0010

ज़मानियां (गाजीपुर)। गरीबों की जबरिया बेदखली पर रोक लगाने की मांग को लेकर भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (माले) पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की ब्लाक स्तरीय बैठक कस्बा बाजार स्थित देवमती माडर्न स्कूल में हुई। बैठक में पार्टी के 11 वां महाधिवेशन की तैयारी, के साथ ही गरीबों की जबरिया बेदखली के खिलाफ जनांदोलन तेज करने की रणनीति पर बातचीत हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा ( माले) के केन्द्रीय कमेटी सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा कहा कि योगी सरकार में सोनहरिया, तियरी, से लेकर गांव-गांव में दलितों, गरीबों, राजभरो की जबरिया बेदखली के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है उन्होंने कहा कि गांव समाज बंजर की जमीने भूमिहीन आवासविहीन गरीबों के लिए छोड़ी जाती है योगी सरकार क्यो ऐसा कर रही है कि भूमिहीन आवासविहीन गरीबों को उजाड़ रही है। उन्होंने कहा कि सैदाबाद में तालाब से प्रशासन ने अवैध कब्जा हटाकर अतिक्रमण हटाया तो सामंती ताकतों ने पुनः उक्त तालाब पर राइस मिल बना लिया है। बघरी गांव में राहछवर की जमीन से अवैध कब्जा हटाने के लिए, दस साल पूर्व माननीय हाईकोर्ट ने निर्देश दिए लेकिन बेशर्म प्रशासन का बुलडोजर वहां नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन अपनी गरीब विरोधी कार्रवाई से बाज आए नहीं तो जन अभियान चलाकर गांव-गांव से गरीबों की जनगोलबंदी कर जनांदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। भाकपा ( माले) जिला सचिव रामप्यारे राम ने कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस और खाद्य पदार्थो की बढ़ती कीमतों ने गरीबों मजदूरों के सामने मुश्किलो का पहाड़ खड़ा कर दिया है। सांसदों विधायकों का महंगाई भत्ता लाखों रुपए बढ़ रहा है। लेकिन आज भी करोड़ों मनरेगा मजदूरों को 250 से कम मजदूरी देकर का काम लिया जा रहा है उन्होंने जीवन और आजीविका की गारंटी वाले इस कानून के तहत साल में दो सौ दिन काम देने और 600 रपये रोजाना मजदूरी देने की मांग उठाई । बैठक को विजयी, वनवासी, बुच्चीलाल, प्रमोद बिंद, उदयनरायन, जगबली राजभर, विनोद गुप्ता,पांचरतन कुशवाहा, मुन्ना बिंद,सुकरा देवी , अमरजीत मौर्य ने सम्बोधित किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चौमुखी विकाश के लिए चुनाव जीतना आवश्यक-अनिल यादव
Next: गांजा संग एक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.