Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कम वसूली पर नगर पालिका जमानियॉ से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

ब्यूरो 06-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221206-WA0018

गाजीपुर 06 दिसम्बर, 2022(सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुआ।

बैठक में जिलाधिकारी ने वन विभाग, स्टाम्प, नगर पालिका, आडिट आपत्ति, चकबन्दी, व्यापार कर, विद्युत देय, आबकारी, परिवहन, अंश निर्धारण, आईजीआरएस, मोटर देय, काउण्डर फाईल, के सम्बन्ध विस्तारपूर्वक समीक्षा की। बैठक मे समीक्षा के दौरान आबकारी अधिकारी के अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण एवं वेतन रोकने, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, नगर पालिका जमानियॉ को कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण एवं अधि0 अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर को कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कर वसूली में प्रगति लाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने ने निर्देश दिया कि नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कराये जाने वाले कार्यो हेतु पंजीयन श्रम विभाग में अवश्य करायी जाय।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों का आह्वान करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि राजस्व प्राप्ति के संबंध में जो विभाग कार्य कर रहे हैं उनके द्वारा अपने-अपने लक्ष्य को प्रत्येक माह उसे पूर्ण कर अंतिम रूप प्रदान किया जाए ताकि सभी विभागों में राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य पूर्ण किए जा सकें। उन्होने कम राजस्व वसूली वाले विभागो के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को अपने लक्ष्य के प्रति प्रत्येक माह कार्य योजना बनाकर मूर्त रूप प्रदान किया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विभागीय अधिकारियों के द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जाएगी उनके विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी स्वयं संबंधित विभागीय अधिकारी की होगी।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मासिक स्टाफ बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ली। बैठक में लंबित प्रकरण एवं विवादित प्रकरण, दाखिल खारिज , विवादित वादो का निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि समस्त अधिकारी राजस्व वसूली का कार्य सर्वाेच्च प्राथमिकता के आधार पर करते हुए डिमांड के अनुसार वसूली सुनिश्चित करे। उन्होंने राजस्व वादों के निस्तारण में समीक्षा करते हुए राजस्व वादों के निस्तारण के संबंध में सभी पीठासीन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुण एवं दोष के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राजस्व कार्यों में सभी अधिकारियों द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप चलाए जा रहे प्रत्येक कार्यक्रम में तत्परता दिखाते हुए कार्यों का संपादन किया जाना सुनिश्चित करें ताकि सरकार की राजस्व योजनाओं का लाभ जन सामान्य को आसानी के साथ प्राप्त हो सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी तहसीलदार एवं सम्बन्धित अधिकारी एंव पटल सहायक उपस्थित थें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छोटे-छोटे रचनात्मक कार्यों से ही व्यक्ति महान होता है-सरोज कुमार राय
Next: रंगा-रंग विविध कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों ने किया मंत्रमुग्ध

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.