Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छोटे-छोटे रचनात्मक कार्यों से ही व्यक्ति महान होता है-सरोज कुमार राय

ब्यूरो 06-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221206-WA0012

गाजीपुर 06 दिसम्बर, 2022(सू0वि0)। नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में अंतर राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस के अवसर पर आयोजित गोष्ठी का सरोज कुमार राय समाजसेवी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए सरोज कुमार राय ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा नहीं होता है। छोटे-छोटे रचनात्मक कार्यों से ही व्यक्ति महान होता है। वर्तमान की नींव पर ही भविष्य का निर्माण होता है। समाज की सेवा करना परम धर्म है, क्योंकि जिस समाज में हम रहते हैं उसका ऋण के चुकाये बिना धरती से विदा नहीं लेना चाहिए ।उन्होंने नेहरू युवा केंद्र के उपस्थित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों तथा युवा मंडल के कार्यकर्ताओं से अपील किया कि आप सभी लोग समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा तन मन धन से करें। जिला युवा अधिकारी कपिल देव ने कहा कि रक्तदान शिविर, अगदान, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करना, विकलांगों की सेवा एवं समाज के कमजोर व्यक्तियों के उत्थान के लिए कार्यक्रम चलाकर समाज सेवा का कार्य करें। गोष्ठी में बृजेश कुमार श्रीवास्तव जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे शिवम विश्वकर्मा एवं सुबोध कनौजिया एनवाईवी आदि ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर स्वच्छता ध्यान एवं रैली का भी आयोजन किया गया स कार्यक्रम का संचालन प्रियंका यादव एनवाईवी ने किया। अंत में नेहरू युवा केंद्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नवीन एवं नवीनीकरण के छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन की तिथि 10 दिसम्बर निर्धारित
Next: कम वसूली पर नगर पालिका जमानियॉ से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.