Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आधार कार्ड बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है तो आधार कराये अपडेट-डीएम

ब्यूरो 06-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221206-WA0008

गाजीपुर 06  दिसम्बर, 2022(सू0वि0)। जनपद स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक सोमवार देर सायं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में राइफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुआ।

बैठक मे जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को जनपद के नागरिको के आधार अपडेसन हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि कोई भी नागरिक जिसका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है तो अपने नजदीकी आधार केंद्र जाकर आधार अपडेट जरुर कराये। गाजीपुर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा गाजीपुर में आधार अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि निवासी अपना आधार अपडेट आसानी से करा सके। इसके लिए विशेष आधार कैपो का आयोजन किया जा रहा है। आधार अपडेस हेतु शून्य  से 1 वर्ष के बच्चों को स्वास्थ्य केंद्रो पर, 0 से  5 वर्ष के बच्चों को आंगनवाड़ी केन्द्रोपर,  0 से सभी व्यक्ति (उम्र)तक का सी0एस0सी0 केन्द्रो पर आधार अपडेसन किया जायेगा।
जैसा की हम जानते है की आधार एक अतिमहत्वपूर्ण दस्तावेज है इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है इसलिए इसका अपडेटेड होना जरुरी और लाभदायक है। अगर आपका आधार अपडेटेड होता है तो आपको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती हैं। आधार में एक खास फीचर है की आप इसे आसानी से अपडेट करा सकते है विशेष तौर पर अपना पता और मोबाइल नंबर हमेशा अपडेट रखे। इस सन्दर्भ में निवासियों को सलाह दी जाती है की अगर आपका आधार बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है तो अपना आधार अपडेट जरुर कराये। आधार अपडेट के लिए अपने पते का प्रमाण और पहचान का प्रमाण लेकर अपने नजदीकी आधार केंद्र आए और अपना आधार अपडेट कराये, इसके लिए निर्धारित शुल्क 50 रूपये हैं। आप अपने पते का प्रमाण और पहचान का प्रमाण https://myaadhaar.uidai.gov.in/ से ऑनलाइन भी अपडेट कर सकते है जिसके लिए निर्धारित शुल्क 25 रूपये है। अपने नजदीकी आधार केंद्र का पता जानने के लिए https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx  पर लॉग इन करें। आप आधार भुवन पोर्टल  https://bhuvan.nrsc.gov.in/aadhaar  के माध्यम से भी अपने नजदीकी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते है।
गाजीपुर में आधार नामांकन और अपडेट करने हेतु लगभग 248 आधार नामांकन और अपडेट मशीन कार्यरत हैं। इन आधार नामांकन और अपडेट मशीनों ने पिछले एक महीने के दौरान लगभग 9145 नए आधार नामांकन और लगभग 20196 आधार अपडेट किए हैं। उत्तर प्रदेश में इस समय फैमिली आई0डी0 बनाने का प्रोजेक्ट भी चल रहा है। जिससे आधार के माध्यम से बेहतर सुविधाए निवासियों को दी जा सकेगी। इस महत्वपूर्ण कार्य में अगर आधार में पहचान के दस्तावेज तथा पते के दस्तावेज अपडेटेड हैं तो सर्विसेज डिलीवरी में ज्यादा समन्वय हो पायेगा / ज्यादा पारदर्शिता आएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आईसीडीएस डिजिटल माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर रखेगी नजर
Next: नवीन एवं नवीनीकरण के छात्र-छात्राओं द्वारा आनलाईन आवेदन की तिथि 10 दिसम्बर निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.