Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आईसीडीएस डिजिटल माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों पर रखेगी नजर

ब्यूरो 06-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221206-WA0006

ग़ाज़ीपुर (6 दिसम्बर 22)। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग जो अब तक मैनुअल कार्यों को अंजाम दिया करता था। लेकिन शासन के द्वारा इसे भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके तहत कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सहयोग ऐप की लांचिंग की गई थी। जिसमें सीडीपीओ और मुख्य सेविका के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों और आंगनबाड़ियों को एक साथ जोड़ कर सहयोगात्मक रुख अपनाते हुए विभाग में सुधार के प्राथमिकता को लेकर कार्य करने की पहल है। जिसके तहत मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सीडीपीओ राजेश सिंह,मंडलीय कोऑर्डिनेटर वाराणसी के अंजनी राय और यूपीटीएसयू के बुद्धदेव के द्वारा सीडीपीओ और मुख्य सेविका को प्रशिक्षण दिया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लांच किये गया ऐप के माध्यम से सहयोगात्मक पर्यवेक्षण एवं सहयोग के लिए 2 बैच में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। जिसमें 5 और 6 दिसंबर को एक बैच और 8 और 9 दिसंबर को एक बैच का प्रशिक्षण कर इस ऐप के बारे में पूरे ब्लॉक के मुख्य सेविका और सीडीपीओ को प्रशिक्षित करने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस ऐप के माध्यम से पहले जो निरीक्षण कागजों पर होता था। अब वह निरीक्षण ऐप पर होगा। इस प्रशिक्षण शिविर में सीडीपीओ और मुख्य सेविका को किस तरह से कार्य करना है इसको लिए ट्रेंड करना है। इसके बाद सीडीपीओ अपने परियोजना के मुख्य सेविका को और मुख्य सेविका अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ियों को इस ऐप के माध्यम से जोड़ेंगी। मासिक भ्रमण की तैयारी का कार्यक्रम भी तय करेंगी। जिसके बाद सीडीपीओ और सुपरवाइजर केंद्रों पर जाकर सहयोगात्मक परीक्षण करेंगी।

आज के इस प्रशिक्षण में सैदपुर, सदर, शहर, मोहम्दाबाद, जमानिया, करंडा, कासिमाबाद और भदौरा की समस्त सीडीपीओ और मुख्य सेविका के साथ ही भदौरा के बीओसी अमजद खान और बाराचवर के बीओसी विवेक सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव के अध्यक्ष पद का आरक्षण सूची जारी, बढ़ी सरगर्मी
Next: आधार कार्ड बने हुए 10 साल या उससे अधिक हो गए है तो आधार कराये अपडेट-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.