Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दुर्घटना में बेहोश व्यक्ति को सीपीआर से होश में ला सकते हैं-डॉ शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी

ब्यूरो 07-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221207-WA0022

गाजीपुर 07 दिसम्बर, 2022(सू0वि0)।कार्डियोपल्मोनरी पुनर्जीवन यानी सीपीआर पर कार्यशाला का आयोजन रायफल क्लब सभागार में प्रशासन के तरफ़ से बुधवार को किया गया।

जिसका शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अरूण कुमार सिंह मुख्य अतिथि राजकीय चिकित्साधिकारी डॉक्टर शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी को सम्मानित कर के किया तत्पश्चात् डॉक्टर द्विवेदी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीपीआर, कार्डियक अरेस्ट में दिये जाने वाले प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना में बेहोश व्यक्ति को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी- रेसूसिटेशन) से होश में ला सकते हैं। अगर किसी को ऐसे मरीज दिखाता है तो सबसे पहले 108 नंबर पर फोनकर एम्बुलेंस को सूचना देनी चाहिए ताकि जल्द मदद मिल सके। इसके साथ ही मरीज की सुरक्षा का भी ध्यान देना चाहिए। अगर मरीज सड़क के किनारे या सकरी जगह पर है तो उसको किनारे या खुली जगह पर लनाना चाहिए। इसके बाद सीपीआर देना शुरू करना चाहिए।मरीज को मदद देने से पहले उसकी कैरॉटिड पल्स (गले की नब्ज कंठ के दोनों तरफ होती) जांचें। तीन अंगुलियों से धड़कन टटोलते हैं। इससे पता चल जाएगा कि मरीज की सांस कैसे चल रही है। इसके बाद से सीने के बीच की हड्डी (स्टर्नम) जहां खत्म होती है वहां पर एक मिनट में 100 से 120 कंप्रेशन देेते हैं। तीस कंप्रेशन के बाद पीड़ित को ओपन एयर-वे की ओर ले जाते हैं। उसके माथे पर सीधे हाथ की तीन अंगुलियां रखकर इंडेक्स फिंगर, थंब से नाक दबाएं। मुंह से कृत्रिम सांस देने के लिए उसके मुंह पर रूमाल लगाकर सामान्य तरीके से सांस दें। एक सेकंड के अंतराल पर पांच बार करें।डॉक्टर द्विवेदी ने बताया की सीपीआर ऐसे व्यक्तियों को देना चाहिये जो किसी दुर्घटना में घायल होकर सड़क के किनारे पड़ा हो या फिर आग या धुएं की चपेट में आकार बेहोश हो गया है। जिनको अचानक से झटका आया हो और वह बेहोश हो गया है। पानी में डूब रहे किसी व्यक्ति को भी देने की जरूरत पड़ती है। कार्यशाला में मुख्य रूप से अपर जिलाधिकारी भू0/रा0, उप ज़िलाधिकारी सदर, उप ज़िलाधिकारी जमानियॉ, के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का तहसीलदार ने किया स्थलीय निरीक्षण
Next: अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 का ओवर ऑल चैम्पियन बना सनशाइन पब्लिक स्कूल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.