Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का तहसीलदार ने किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो 07-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221207-WA0018

जमानियां (गाजीपुर)। नगर स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल का बुधवार को तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को गोआश्रय स्थल में गोवंश को ठंड से बचाव के लिए उपाय करने तथा परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोवंश को ठंड से बचाव के उपाय करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

तहसीलदार ने गोआश्रय स्थल पहुंचने पर पहले साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद कर्मियों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई निरंतर बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने ठंड से गोवंश को बचाने के लिए जूट के बोरी से गोवंशों को ढक कर रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि आश्रय स्थल में मौजूद गोवंश का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। इसके लिए टीम गठित है। उन्होंने बताया कि आश्रय स्थल में कुल 100 नर और 50 मादा है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अवनीश, कर निरीक्षक विजय शंकर राय उर्फ पप्पू आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ-प्राचार्य प्रो शरद कुमार
Next: दुर्घटना में बेहोश व्यक्ति को सीपीआर से होश में ला सकते हैं-डॉ शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.