Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विशेष नियमित टीकाकरण अभियान को लेकर आयोजित हुआ कार्यशाला

ब्यूरो 07-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221207-WA0019

गाजीपुर (7 दिसंबर 22)। नियमित टीकाकरण अभियान जिसमें 0 से 5 साल गर्भवती और धात्री के लिए संजीवनी की तरह कई तरह कई रोगों से बचाने का काम करता है। जिसको लेकर आशा और आशा संगिनी को लगातार प्रशिक्षण देकर क्षेत्र में शत-प्रतिशत नियमित टीकाकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहमदाबाद पर आशा ,एएनएम, एचवी, एवं स्टाफ नर्स को प्रशिक्षित किया। बताया कि आगामी दिनों में 3 चरणों में विशेष नियमित टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि नियमित टीकाकरण का विशेष अभियान 9 जनवरी से 20 जनवरी, 13 फरवरी से 24 फरवरी एवं 13 मार्च से 24 मार्च तक चलाया जाएगा। जिसको लेकर टीकाकरण में लगने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा , एएनएम ,सीएचओ, एचवी, स्टाफ नर्स को इस टीकाकरण को कैसे शत-प्रतिशत करना है ,साथ ही ऐसे परिवार जो टीकाकरण से इनकार करते हैं उन्हें किस प्रकार से समझाना है उसको लेकर उन्हें प्रशिक्षण दिया गया।

उन्होंने बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ एवं सुचारू रूप से संचालित करने हेतु आशाओं द्वारा क्षेत्र में हेड काउंट सर्वे का कार्य दिए गये प्रारूप पर करेगी। जो प्रत्येक परिवारों का होगा। जिसमें वह परिवार के 5 वर्ष तक के सभी बच्चों का नियमित टीकाकरण कार्ड, एमसीपी कार्ड के माध्यम से देखते हुए डियु टिका को फार्मेट पर दर्ज करेंगी। जिसकी निगरानी क्षेत्रीय आशा संगीनी , सीएचओ द्वारा करते हुऐ संकलित रिपोट स्थानीय एएनएम को उपलब्ध करायेगी। जो उपकेन्द्र के अन्तर्गत सभी आशाओं का संकलित कर ब्लॉक मुख्यालय पर जमा करेगी।

आशाओं द्वारा सर्वे को ई कवच पोर्टल पर चढ़ाया जायेगा। जिसके आधार पर एएनएम अपने आईडी से टिकाकरण के पश्चात पोर्टल पर सुचानाओ को दर्ज करेगी।

प्रशिक्षण में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक संजीव कुमार, बीसीपीएम मनीष कुमार, डब्ल्यूएचओ मानिटर अनिल श्रीवास्तव इत्यादि रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खून से लथपथ घायल अवस्था में मिले झारखंड निवासी को युवक ने पहुंचाया अस्पताल
Next: पारिश्रमिक का भुगतान कोषागार के डबल लॉक से करें शीघ्र प्राप्त

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.