Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्यात के लिए हर सम्भव किसानों का सहयोग किया जायेगा-सीडीओ

ब्यूरो 08-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221208-WA0028

गाजीपुर 08 दिसम्बर, 2022(सू0वि0)। जनपद के एफ०पी०ओ० (कृषि उत्पादक संगठन) के उन्नयन के लिए गुरुवार को विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गयी।

जिसमें जनपद के जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कृषि उद्यान, पशु पालन, यू०पी० डास्प के अधिकारियो के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्र के आकुशपुर तथा पी०जी० कालेज के वैज्ञानिको ने सहभागिता सुनिश्चित थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में चार दिन का कार्यशाला प्रस्तावित की गयी है। जो आज के अतिरिक्त 15, 22, 29 को भी प्रशिक्षण कार्य किये जायेगे। कार्यशाला में सहायक महाप्रवन्धक एपीडा भारत सरकार सी० बी० सिंह, डी० डी० एम० नावार्ड  एल० डी० एम० द्वारा भी सहभाग किया जायेगा। जनपद के किसानों के उत्पाद निर्यात के लिए किसानों को तैयार किया जायेगा। कार्यशाला में ज्येष्ठ कृषि विपणन निरीक्षक ने अवगत कराया कि कृषि उत्पाद के निर्यात के लिए कलस्टर वनाना आवश्यक है। तथा गाजीपुर के उत्पादों की जी० आई० टैगिग करायी जाय। कृषि वैज्ञानिकों ने डा० शंशांक सिंह, डी०के० सिंह डा० एस० के० सिंह व डा० आर० सी० बर्मा ने किसान के समस्याओं का समाधान बताया। केला, मशरूम परवल, मिर्च, टमाटर, बाजरा, अलसी, मटर की खेती के बैज्ञानिक तरीके से अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित किसानो को गुणवत्तायुक्त उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया तथा आश्वत किया कि निर्यात के लिए हर सम्भव किसानो का सहयोग किया जायेगा। उन्होने कृषि वैज्ञानिको से निरन्तर संवाद बनाने हेतु प्रेरित किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भारत सरकार द्वारा 13217 आवास का लक्ष्य आवंटित
Next: धूम-धूम से मनाया गया पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की जन्म तिथि

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.