Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भारत सरकार द्वारा 13217 आवास का लक्ष्य आवंटित

ब्यूरो 08-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 08 दिसम्बर, 2022(सू0वि0)। परियोजना निदेशक,गाजीपुर ने बताया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु भारत सरकार द्वारा 13217 आवासो की लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसके अन्तर्गत अनु.जाति के पात्र आवासविहीन परिवारो हेतु 6386 आवास तथा गैर अनुसूचित के पात्र आवासविहीन परिवारो हेतु 6821 आवासो का आवंटन प्राप्त है।

यह आवास आवासप्लस सर्वे के आधार पर जनपद में तैयार की गयी आवासविहीन परिवारों की प्राथमिकता सूची में अंकित आवासविहीन पात्र परिवारों को उनकी प्राथमिकता क्रमांक के अनुसार आवंटित किया जा रहा है। जनपद में आवास आवंटन की प्रक्रिया वर्तमान में चालू है। इस योजना के अन्तर्गत पात्र आवासविहीन परिवारों को आवास आवंटन पूर्णतः निःशुल्क है, इसके अन्तर्गत आवास निर्माण हेतु दी जाने वाले धनराशि रू 1.20 लाख पूर्णतः अनुदानित है। आवास की धनराशि के अतिरिक्त प्रत्येक लाभार्थी को मनरेगा से 90 दिनों का रोजगार व शौचालय की भी सुविधा उपलब्ध करायी जाती है तथा सरकार द्वारा अन्य शासकीय योजनाओं से भी लाभान्वित कराया जा रहा है। जनपद में आवास आवंटन में पूरी पारदर्शी व्यवस्था अपनायी जा रही है, इसके लिए किसी प्रकार की धनराशि किसी भी व्यक्ति को देय नहीं है। इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि यदि कोई व्यक्ति, कर्मचारी व अधिकारी आवास हेतु किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न करता है अथवा आवास के नाम पर धनराशि की मांग करता है, तो इसकी शिकायत सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक, डी.आर.डी.ए.. गाजीपुर के मोबाइल नम्बर 9454465241 पर अथवा अभिकरण के फोन नम्बर 0548-2221393 पर कर सकता है, अथवा वाट्सअप पर भेज कर सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रशिक्षणोपरान्त डॉ० द्विवेदी को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित
Next: निर्यात के लिए हर सम्भव किसानों का सहयोग किया जायेगा-सीडीओ

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.