Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 का ओवर ऑल चैम्पियन बना सनशाइन पब्लिक स्कूल

ब्यूरो 08-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221208-WA0019

जमानियाँ(गाजीपुर)। क्षेत्र के कसेरा पोखरा स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल के छात्र व छात्राओं ने “अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 में ओवर ऑल चैम्पियन बन कर जनपद का मान बढ़ाया।

विजेता टीम के साथ प्रबंधक अमित सिंह व अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह

3 दिसम्बर से 7 दिसम्बर 2022 तक सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम् (द्वितीय कैम्पस) लखनऊ में आयोजित
‘अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 में देश-विदेश के कुल 59 विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें ज्ञान-विज्ञान एवं तकनीकी तथा वैश्विक पर्यावरण संरक्षण विषय पर आधारित कुल 5 प्रतियोगिताएँ आयोजित थी। जिसमें 2 प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल व 1 प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त कर सनशाइन पब्लिक स्कूल ने अन्तर्राष्ट्रीय ओवर ऑल चैम्पियनशिप की ट्राफी जीतकर अपनी मेधा व प्रतिभा का परचम लहराया।

बच्चों को मिठाई खिलते प्रबंधक अमित सिंह व अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह                                                              प्रतियोगिता में श्रीलंका, नेपाल, रूस, मारिशस, बाँगलादेश के विद्यालयो ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त भारत के विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल से कुल चार विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रमुख रूप से सनबीम लहरतारा, वाराणसी, आर्यन इन्टरनेशनल स्कूल वाराणसी, सनबीम स्कूल मुगलसराय चन्दौली व सनशाइन पब्लिक स्कूल जमानियाँ ने प्रतिभाग किया। ज्ञान-विज्ञान एवं तकनीकी तथा वैश्विक पर्यावरण के संरक्षण हेतु कुल पाँच प्रतियोगिताएँ करायी गई। जिसमें ‘राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की भूमिका’ विषय पर नाटक का मंचन, वैश्विक पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन हेतु व्यवहारिक ज्ञान विषय पर आधारित ‘माडल’ की प्रस्तुति, पर्यावरण के संरक्षण में परिवार का महत्व विषय पर ‘डिजिटल कॉमिक’, वाद-विवाद प्रतियोगिता व कोरियोग्राफी की प्रतियोगिता रखी गई थी।
विजेता टीम का दिलदारनगर जंक्शन पर स्वागत करते प्रबंधक अमित सिंह व अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह

जिसमें सनशाइन पब्लिक स्कूल की टीम ने डिजिटल कॉमिक और ज्ञान विज्ञान और तकनीकी माडल की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के नाटकीय मंचन में द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए, कुल पाँच प्रतियोगितओं में, 3 में ट्राफी जीतने में सफलता पाई। ‘अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022′ का ओवर ऑल चैम्पियनशिप की ट्राफी ‘सनशाइन पब्लिक स्कूल को प्रदान की गई।
विद्यालय की टीम में प्राची मौर्या कक्षा 11, तनिष्का सिंह कक्षा 9, आकृति मौर्या कक्षा 9, सृजन सिंह कक्षा 7 व लक्ष्य सिंह कक्षा 5, के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त दो शिक्षक जयप्रकाश सिंह व पूनम सिंह थी।

विजेता टीम का दिलदारनगर जंक्शन पर स्वागत करते प्रबंधक अमित सिंह व अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह

गुरुवार की सुवह दिलदारनगर जंक्शन पर विद्यालय की टीम का फूल-मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। उक्त मौके पर विद्यालय प्रबन्धक समिति के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह, प्रबन्धक अमित कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दुर्घटना में बेहोश व्यक्ति को सीपीआर से होश में ला सकते हैं-डॉ शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी
Next: जूट वाल हैगिंग में प्रशिक्षण हेतु 20 का लक्ष्य निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.