Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सुरक्षा बल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का चुनाव

संवाददाता 11-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221211-WA0000

गहमर (गाजीपुर)। स्थानीय ग्राम स्थित विद्या प्रचारिणी सभा एवं गहमर इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के चुनाव हेतु रविवार की सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्षता से सम्पन्न कराने को लेकर एसडीएम एवं सीओ भारी सुरक्षा बल के साथ मौजूद रहे।

ज्ञात हो कि विद्या प्रचारणी सभा एवं गहमर इंटर कालेज प्रबंध समिति के पदाधिकारियों के चुनाव हेतु शुक्रवार की सुबह 10:00 से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच के साथ साथ प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी जारी कर दिया गया था। जिसमे प्रबन्ध समिति के विभिन्न पदों के लिए कुल 26 और विद्या प्रचारणी सभा के लिए 18 लोगों ने अपना नामांकन कराया था। इस चुनाव को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा पर्यवेक्षक के तौर पर नवीन पाठक एवं चुनाव अधिकारी के तौर पर कृपाशंकर सिंह को नियुक्त किया गया है। रविवार की सुबह 8 बजे से गहमर इंटर कॉलेज परिसर में प्रबंध समिति के 1740 मतदाताओ के अपने मतों का प्रयोग करने के लिए 5 बूथ बनाये गए थे। वोट करने जा रहे मतदाताओं को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस देख कर मत करने दिया जा रहा था। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसडीएम सेवराई, सी ओ जमानिया सहित पूरे सर्किल की फोर्स के साथ साथ पीएसी भी मौजूद रही। इस संबंध में पर्यवेक्षक नवीन कुमार पाठक ने बताया कि पूरी ईमानदारी पारदर्शिता के साथ शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न कराया जा रहा है। रविवार की शाम 4 बजे मतदान खत्म होने के बाद मतों की गिनती कर देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एंबुलेंस को सड़क किनारे लगा कर कराया गया प्रसव
Next: अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.