Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

ब्यूरो 12-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221212-WA0006

ज़मानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बघरी–हेतिमपुर नहर के पास सोमवार की सुबह करीब 8 बजे अज्ञात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस युवक की शिनाख्त एवं हत्या की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार अज्ञात युवक के शव को राहगीरों ने सड़क के किनारे देखा और घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकाला। युवक के हाथ और पैर रस्सी से बंधा हुआ था। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को सील कर मोर्चरी हाउस भेज दिया। वही घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं एसपी ग्रामीण मौके पहुंचे और मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। शव के पास से कुछ एविडेंस मिले है। जल्द ही हत्या की वजह का खुलासा तथा हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। टीम मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को सील कर मोर्चरी हाउस भेजवा दिया गया है। उक्त मौके पर सीओ विजय आनन्द शाही, कोतवाली प्रभारी वंदना सिंह‚ आलोक त्रिपाठी आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सुरक्षा बल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ प्रबंध समिति के पदाधिकारियों का चुनाव
Next: बीएसए के निरीक्षण में मिली खामी, कई शिक्षकों का वेतन बाधित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.