Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जनहित के उठे मुद्दे

ब्यूरो 18-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221218-WA0009

गाजीपुर 18 दिसम्बर 2022 (सू0वि0)। राइफल क्लब  सभागर में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद अफजाल अंसारी एवं सांसद बलिया विरेन्द्र सिह ‘‘मस्त‘‘ ने केन्द्र/राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी, रोजगारपरक एवं गरीबी उन्मूलन योजनाओं का लाभ जिले के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुॅचाने एवं केन्द्र/प्रदेश सरकार की योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये।

बैठक के दौरान विधायक/सदस्य/जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रो यथा जर्जर सड़कों, विद्युत व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की उपलब्धता एवं संचालन, नहरों में रोस्टर के अनुसार टेल तक पानी की उपलब्धता, अमृत योजना के तहत पेयजल की उपलब्धता एवं पाईप लाइन डालने के पश्चात सडकों की मरम्मत आदि अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। सांसद द्वय द्वारा समस्त संबंधित विभागीय अधिकारियों को बैठक के दौरान उठाई गई समस्त समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने एवं की जा रही कार्यवाही की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट लिखित रूप में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने गरीब एवं पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं से लाभांवित करने तथा गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये विभागीय योजनाओं को अमलीजामा पहनाने हेतु अधिकारियों से ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

राइफल क्लब सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में मा0 सांसद द्वय द्वारा गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन व रोजगारपरक योजनाओं का लाभ गांव के किसान, मजदूरों तथा जरूरतमंद लोगों को पहुंचाने के लिये सभी विभागीय अधिकारियों से स्पष्ट अपेक्षा की। सांसद ने समस्त विभागों को केंद्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सूची एवं उनकी प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शासन द्वारा जो भी छोटी बड़ी योजनाएं संचालित हो रही उनकी होने वाले बैठको मे जनप्रतिनिधियो को अवश्य सम्मिलित किया जाये। जनपद प्रतिनिधियों के शिकायत पर जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रो की जॉच कराते हुए सम्बन्धित व्यक्ति एंव सचिव पर कार्यवाही का हेतु अपेक्षा सांसद द्वय द्वारा की गयी।
बैठक मे विद्युत , प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण), सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाव बेटी पढाओ, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण/शहर), राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम , राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर, सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे-मील, समेकित बाल विकास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, प्रधानमंत्री रोजगार श्रृजन कार्यकम, एवं टेलिकाम, रेलवेज, हाईवेज, वाटरवेज, माइन्स आदि के सम्बन्ध में कराये गये कार्यो की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी।
बैठक के दौरान उपस्थित विधायक/सदस्य/जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को रखा। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने उक्त समस्याओं के संबंध में संबधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण करने एवं जनप्रतिनिधिओं को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रदेश/शासन की प्राथमिकताओं में शामिल योजनाओं सहित जनपद के जन कल्याणकारी, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्याे को गुणवत्ता सहित समय से पूरा करने का निर्देश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक के दौरान जो भी निर्देश दिये गये है उन सभी निर्देशों का पालन जिलाधिकारी के नेतृत्व एवं अधिकारियों के माध्यम से कराना सुनिश्चित किया जायेगा।
बैठक के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, विधायक जमानिया ओमप्रकाश सिंह, विधायक मुहम्मदाबाद शोएब अंसारी, विधायक सदर जैकिशन साहू, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख, विधायक प्रतिनिधिगण, जिला पंचायत सदस्यगण, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक राजेश यादव, एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 31 प्रवक्ताओं एवं 06 सहायक अध्यापको को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र
Next: दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीत कर मनीष ने जनपद का नाम किया रोशन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.