Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीत कर मनीष ने जनपद का नाम किया रोशन

ब्यूरो 18-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221218-WA0014~2

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय निवासी मनीष कुमार दूबे ने 14 से 18 दिसंबर तक देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित आल इंडिया आर्चरी चैंपियनशिप 2022 में दो स्वर्ण पदक तथा एक कांस्य पदक जीत कर क्षेत्र सहित जनपद और असम राइफल्स का नाम रोशन किया।

जमानिया स्थित द्रोणा तीरंदाजी संस्था के खिलाड़ी मनीष दुबे का बेहतर प्रदर्शन जारी है, उनके प्रतिभा को देख कर असम राइफल्स ने मौका दिया और मनीष ने अब तक कुल पांच पदक जीत कर साबित के दिया।
वर्तमान में मनीष मणिपुर के इंफाल शहर में असम राइफल्स कैंप में आर्चरी (तीरंदाजी) खेल में अभ्यासरत है।
उत्तराखंड पुलिस द्वारा आयोजित आल इंडिया पुलिस कंपटीशन में संपूर्ण राज्य के पुलिस तथा 7 पैरामिलिट्री फोर्सेज के कुल 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमे मनीष दुबे ने कंपाउंड इवेंट में हिस्सा लेते हुए स्वर्ण पदक पर निशाना लगाया।
राजस्थान पुलिस के डिप्टी एसपी रजत चौहान को मात देते हुए स्वर्ण पदक पदक पर कब्जा किया। वही टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक जीता, साथ ही मिक्सड इवेंट में मनीष संग स्नेहल ने कांस्य पदक जीता।
ज्ञातव्य को हो गाजीपुर की धरती से अनेकों खिलाड़ी हुए हैं जो अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इनके कोच सतीश दुबे स्वयं राष्ट्रीय चैंपियन और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं तथा वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण में कार्यरत हैं।
कोच ने बताया बहुत रोमांचकारी मुकाबला रहा
क्योंकि रजत चौहान एशियन गेम्स मेडलिस्ट रहा है और अर्जुन अवॉर्डी भी।तथा वर्तमान में भारत के शीर्ष तीरंदाज हैं और मनीष उभरता खिलाड़ी जो की दिन प्रतिदिन क्षेत्र, जिला और राज्य का नाम रोशन कर रहा हैं।
इस उपलब्धि पर जिला तीरंदाजी संघ के सचिव ने बधाई व शुभकामना दिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जनहित के उठे मुद्दे
Next: चौकीदार को गोली मारकर हमलावर फरार

हो सकता है आप चूक गए हों

d6ed6316-5e0e-4b56-96ad-e370f1e4b4ac

खून से लथपथ मिला बाइक मैकेनिक का शव, प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच

ब्यूरो 26-07-2026
7a27145f-352a-4b34-bd71-64b4e9f91a84

मारपीट के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
a390a907-fb79-49d7-8deb-c23d93fa32f6

अवैध शस्त्र रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार, एटीएस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

ब्यूरो 26-07-2026
8b14faac-7644-4866-98f3-7da992394e76

12 वांछित वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.