Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भारी मात्रा में शराब व शराब बनाने वाले उपकरण व तंमचा संग चार गिरफ्तार

ब्यूरो 19-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221219-WA0012

गाजीपुर। जनपद पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा मे शराब व शराब बनाने वाले उपकरण व एक तंमचा 315 बोर व एक कारतूस 315 बोर व दो मोटरसाइकिल तथा चार अभियुक्त गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुडा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान अवैध मदिरा, निर्माण व बिक्री रोकथाम के क्रम में 18.12.2022 को SHO घनानन्द त्रिपाठी मय हमराह के साथ क्षेत्र भ्रमण चेंकिंग संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व ,वांछित अभियुक्त की तलाश मे मामूर होकर मनिहारी बाजार में मौजूद थे कि उसी दौरान हंसराजपुर की ओर से संर्विलांस टीम प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी मय हमराह तथा संजय कुमार मिश्र थानाध्यक्ष खानपुर मय हमराह गाजीपुर की तरफ से मनिहारी बाजार में आकर मिलें। हम सभी लोग अपराध व अपराधियों के विषय में आपस में बातचीत कर रहे थे कि उसी दौरान जरिये मुखबीर सूचना मिली कि दो मोटर साइकिल से कुछ लोग अवैध शराब लेकर बरईपारा गाँव की ओर से मुख्य सड़क पर आकर कही जाने की फिराक में है। सूचना पर समस्त पुलिस बल के साथ गुरैनी पुल के पहले ग्राम बरईपारा को जाने वाले सडक गेट के सामने मुख्य मार्ग पर आने जाने वाले व्यक्तियो व वाहनो की चैकिंग करने लगे। चेकिंग के दौरान दो मोटरसाइकिल सवारो को मुख्य रोड से सटे बने गेट पर ही पुलिस बल द्वारा घेर कर पकड़ लिया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त के कब्जे से बरामद बोरी को खोलकर देखा गया तो कुल 200 शीशी शराब जिसपर अग्रेजी में ढंक्कन पर NV GROUP PUNJAB EXCISE BOMBAY WHISKEY 180ml 42.8% VIV(25 UP) अंकित था बरामद हुआ। तथा पकड़े गये व्यक्तियो की तलाशी ली गयी तो अभियुक्त दीपक यादव पुत्र स्व0 इन्द्रदेव यादव निवासी बरठी थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर से एक अदद तमंचा 315 बोर व पैंट की बायीं जेब से एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। कडाई से पूछताछ किया गया तो बताये कि पंकज यादव के घर के पास बगल मे बने कटरेन सेट कमरा मे आगे आगे चलकर उस स्थान पर ले गये। जहाँ पर 50-50 लीटर के 10 अदद जरिकेन में रखी शराब तथा 32 शीशी पैक की हुयी शराब व खाली शीशी 512 अदद सफेद रंग प्लास्टिक की जिसपर 180 ML व 487 ढक्कन रंग काला जिसपर NV GROUP DISTILLERIES $ BREWERIES (P) LTD PUNJAB EXCISE तथा 200 अदद रैपर (स्टीकर) जिसपर अंग्रेजी मे BOMBAY WHISKEY 180ml 42.8% VIV(25 UP) एवं बार कोड अंकित है। अभियुक्तगण पंकज यादव, पप्पू यादव, दीपक यादव, प्रदीप उर्फ सोनू यादव उपरोक्त को धारा 60, 60(2) Ex ACT व धारा 272/419/420/467/468/471 भादवि तथा अभियुक्त दीपक यादव उपरोक्त को धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 19.40 बजे हिरासत पुलिस मे तथा बरामद समस्त सामाग्री वस्तु को कब्जा पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसे मा0न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में घनानंद त्रिपाठी प्रभारी निरीक्षक शादियाबाद, उ0नि0 रामाश्रय राय स्वाट टीम प्रभारी मय टीम, उ0नि0 अनिल कुमार पाण्डेय थाना शादियाबाद, उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी संर्विलांस टीम प्रभारी, उ0नि0 संजय कुमार मिश्र थानाध्यक्ष खानपुर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध चलाया गया अभियान
Next: शराब व बियर की दुकानों का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.