Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

करमपुर ने डी0एल0 डब्ल्यू वाराणसी को 05-04 से दी मात

ब्यूरो 19-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221219-WA0006

गाजीपुर 19 दिसम्बर, 2022(सू0वि0)। गाजीपुर गोल्ड कप मण्डल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन नेहरू स्टेडियम गोराबाजार मे तीन मैच खेले गये। जिसमें पहला मैच अम्बुज हॉकी ऐकेडमी गाजीपुर एंव भुड़कुड़ा के मध्य खेला गया, जिसमें अम्बुज हॉकी एकेडमी  06-0 से विजयी रही। दूसरा मैच गाजीपुर ‘‘ए‘‘ एंव गोरखपुर के बीच खेला गया जिसमे गाजीपुर ‘‘ए‘‘ ने गोरखपुर को 07-01 के मात देकर मैच अपने नाम किया। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता का तीसरा मैच करमपुर एंव डी0एल0 डब्ल्यू वाराणसी के मध्य खेला गया जिसमें करमपुर ने डी0एल0 डब्ल्यू वाराणसी को 05-04 से मात दी।

गाजीपुर गोल्ड कप के पहले मैच में अम्बुज हॉकी एकेडमी गाजीपुर की तरफ से खेलते हुए अवनीश 12 वे मिनट, कृष्ण मोहन 18 वे, रोहन 32 वें, कृष्ण मोहन 34 वे, अब्दुल कादिर ने 38 एवं 39 वे मिनट में गोल दाग कर भुड़कुडा को 06-0 से पराजित किया। दूसरा मैच गाजीपुर ‘‘ए‘‘ एवं गोरखपुर के मध्य खेला गया जिसमें गाजीपुर ‘‘ए‘‘ की तरफ से विजेन्द्र 15 वें, राजू 21वे,  सफी 26 वे, राजन 28वे, आकिब 32 वे एवं 35 वे, सम्सी ने 39 वें मिनट गोल दागा वही गोरखपुर की तरफ  मात्र 01 गोल सूर्या सिंह ने 29 वे मिनट मे किया। तीसरा मैच करमपुर बनाम डी0 एल0 डब्ल्यू वाराणसी के  मध्य खेला गया जिसमे करमपुर की तरफ से अमित यादव 04वे एवं 05वे मिनट, सतीश यादव 21 वे तथा सत्यम यादव  ने 27 वे मिनट मे गोल दागा वही डी0 एल0 डब्ल्यू वाराणसी की तरफ से हरिकेश 07 वे , शेखर 13 वें, अमित प्रभाकर 30 वे, एंव चन्दू कुमार ने 35 मिनट में गोल दाग कर दोनो टीमो को बराबरी पर ला दिया। ट्राईवेकर मे करमपुर ने डी0 एल0 डब्ल्यू वाराणसी को 05-04 से हराकर मैच अपने नाम किया। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका सफी, अजय गुप्ता , आशीष एवं  बृजेश यादव ने नभाई तथा टेक्निकल टेलब पर  मोईन, देश दीपक श्रीवास्त एंव रवि गुप्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर  अरविन्द यादव जिला क्रीडा अधिकारी, ग्यासुद्दीन आजाद, नीरज श्रीवास्तव एडवोकट, नफीस अहमद हॉकी कोच, अब्दुल मजीद, राजेन्द्र यादव, संतोष कुशवाहा,, मो शाहिद, सर्वदेव यादव कुश्ती कोच, मो0 कोनैन, मो0 इलियास, संजीव एवं अन्य खिलाड़ीगण एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोजगार मेला 21 दिसम्बर को पूर्वाह्न 11.00 बजे से
Next: विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.