Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आरोपी 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार

ब्यूरो 20-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221220-WA0008

गाजीपुर। भावरकोल पुलिस ने मंगलवार की भोर पातालगंगा स्थित निर्माणाधीन एक मकान से मजदूर कमलेश पर गोली चलाने वाले आरोपी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया है।

ज्ञात हो कि रविवार की देर रात पातालगंगा मंडी में बदमाश ने मजदूरी करने वाले मच्छटी गांव निवासी कमलेश यादव को गोली मार दिया था। इस मामले में उसकी पत्नी प्रियंका यादव ने थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इस घटना का खुलासा करने के लिए थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने चौकी प्रभारी मच्छटी ओमकार तिवारी को कमान सौपा था। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि कमलेश यादव के उपर हमला करने वाला आरोपी पातालगंगा के पास एक स्थान पर छिपा है। इस सूचना पर पुलिस वहां बन रहे निर्माणाधीन मकान के अण्डर ग्राउण्ड में छिपा पवनपुरा गांव निवासी इश्तखार खां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर एक तमंचा व कारतूस का खोखा बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में का. मनोज यादव, का. बिन्दा प्रसाद, का. प्रदीप कुमार मौजूद रहे। एसओ सत्येद्र राय ने बताया कि अंडा खाने के दौरान कुछ कहा सुनी हो गयी थी। इसी को लेकर इश्तहार खां ने उसे गोली मार दिया था।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मनबढ़ों ने छात्र को मारपीट कर किया घायल
Next: वर्ष 2023-24 में कुल 42,61,916 पौधरोपण करने का लक्ष्य

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.