Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एनईआर वाराणसी व करमपुर के बीच होगा फाइनल

ब्यूरो 20-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221220-WA0011

गाजीपुर (20 दिसंबर 2022)। गाजीपुर गोल्ड कप मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच डी एच ए गाजीपुर और एन ई आर वाराणसी के बीच खेला गया।

जिसमें एन ई आर वाराणसी ने डी एच ए गाजीपुर को 3-0 से पराजित कर के फाइनल मे प्रवेश किया। दूसरा मैच अंबुज हॉकी एकेडमी बनाम करमपुर के मध्य खेला गया जिसमें करमपुर 3-2 विजयी रहा और फाइनल मे प्रवेश किया। पहले मैच मे एन ई आर की तरफ से 3 गोल हुआ जिसमे पहला गोल 14 मिनट मे अनुज सिंह ने किया वही दूसरा गोल 34 वे मिनट मे पंकज कुमार तथा 37 वे मिनट मे तीसरा गोल राजेंद्र यादव ने किया। वही दूसरा सेमी फ़ाइनल मैच मे करमपुर के तरफ से पहला गोल दूसरे मिनट मे अर्पित राजभर, दूसरा गोल 25 वे मिनट मे अमित यादव तथा तीसरा गोल 32 वे मिनट मे सतीश यादव ने किया। वही अम्बुज हॉकी अकेडमी की तरफ से पहला गोल 19 वे मिनट मे अब्दुल कादिर तथा 22 वे मिनट मे मुनीश अहमद ने किया। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका मे आशीष सिंह, बृजेश यादव तथा मुहम्मद सफी ने निभाई वही टेक्नीकल टेबल। मुहम्मद मोइन देश दीपक श्रीवास्तव ने संभाला इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाडी अम्बुज श्रीवास्तव, अरविन्द यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी, गयासुद्दीन आजाद, नफीस अहमद हॉकी कोच,विवेक कुमार सम्मी, अमरजीत शाहू, अजय विक्रम सिंह, राजेंद्र यादव, मुहम्मद कौनैन, मुहमद शाहिद मुहम्मद इलियास, राजू तथा एवं अन्य खिलाडी गण एव खेल प्रेमी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वर्ष 2023-24 में कुल 42,61,916 पौधरोपण करने का लक्ष्य
Next: ‘सहेंगे नहीं कहेंगे’ लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.