Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वर्ष 2023-24 में कुल 42,61,916 पौधरोपण करने का लक्ष्य

ब्यूरो 20-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221220-WA0009

गाजीपुर 20 सितम्बर, 2022 (सू.वि)। मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति एंव जिला गंगा समिति, की संयुक्त बैठक रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उपरोक्त समितियो में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने मुख्य विकास अधिकारी व समस्त सदस्यगण का स्वागत करते हुए समिति के प्रगति योजनाओ पर प्रकाश डाला।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में वर्ष 2022-23 मे विभिन्न विभागो द्वारा रोपित पौधो की जीवितता प्रतिशत एवं वर्ष 2023-24 मे वृक्षारोपण हेतु आवंटित लक्ष्य की जानकारी ली। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने वर्ष 2023-24 हेतु पौधरोपण हेतु कुल विभागीय लक्ष्य की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के 26 विभागो हेतु कुल 30,61,716 एवं वन विभाग द्वारा 12,00200 का लक्ष्य निर्धारित है कुल मिलाकर वर्ष 2023-24 में कुल 42,61,916 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने इस वर्ष नगरीय क्षेत्रो एवं स्कूली बच्चो में फलदार पौधो का वितरण कर पौध रोपण कराने की बात कही तथा सभी नगर पालिका एवं पंचायत क्षेत्रो में खलिहान, चारागाह, उसर, बंजर आदि ऐसे भूमि जो खतौनी मे दर्ज है तथा अन्य किसी के कब्जे मे है का चिन्हाकन करते हुए कब्जा हटा कर वहा सिटी फारेस्ट बनाने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि बनाया गया सिटी फारेस्ट ही नगर पालिका क्षेत्र का ‘‘लंग्स‘‘ होगा। इसके अतिरिक्त उन्होने पालिटेक्निक, आई टी आई, पशुपालन, मण्डी एवं अन्य विभागो की खाली पड़ी जमीनो को चिन्हित कर वहां सिटी फारेस्ट लगाने का निर्देश दिया। तत्पश्चात गंगा समिति की बैठक में उन्होने विभिन्न एजेण्डा बिन्दू पर समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकरी का आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आरोपी 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार
Next: एनईआर वाराणसी व करमपुर के बीच होगा फाइनल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.