Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फाईलन मैच में करमपुर रहा विजेता

ब्यूरो 21-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221221-WA0015

गाजीपुर 21 दिसम्बर, 2022(सू0वि0)। गाजीपुर गोल्ड कप मण्डल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता फाईलन मैच आज नेहरू स्टेडियम गोराबाजार मे एन ई रेलवे वाराणसी एवं करमपुर के मध्य खेला गया। जिसमें अपने निर्धारित समय में दोनो टीमे बराबरी पर रही। आखिरी निर्णय ट्राईवेकर से लिया गया। जिसमे करमपुर 04-01 से विजयी रही।

इस प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी आर्यका अखौरी का स्वागत अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी गीता श्रीवास्तव ने अंगवत्रम एवं स्मृति चिन्ह के रूप (हॉकी) देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता प्रारम्भ होने से पूर्व मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया। मैच के दौरान दोनो टीमो मे काटें के टक्कर रही तथा मुकाबला अपने निर्धारित समय में 02-02 पर बराबरी पर छूटा। जिसमें एन ई रेलवे वाराणसी की तरफ से 06 वे मिनट में अमित कुमार तथा 12 वे मिनट में संजय यादव ने गोल अपने टीम को बढत दिलाई तथा सेकेण्ड हॉफ में कमरपुर की टीम की तरफ से 29 वे मिनट मे अर्पित राजभर एवं 32 वें मिनट में अंकित ने गोल कर मैच को बरावरी पर ला दिया निर्धारित समय तक दोनो टीमे बराबरी पर रही। आखिरी निर्णय ट्राईवेकर के माध्यम से लिया गया जिसमें करमपुर 04-01 से विजयी रही। मैन आफ दी मैच करमपुर के गोलकीपर प्रभाकर सिंह रहे। प्रतियोगिता मे निर्णायक की भूमिका बृजेश यादव एवं आशीष ने निभाई तथा टेक्निकल टेलब पर मोईन, रविशंकर गुप्ता तथा मुहम्मद शफी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने खिलाड़ियो का उत्साहवर्घन करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि गाजीपुर गोल्ड कप का आयोजन जनपद में पहली बार हुआ है। हॉकी को जनपद में बढावा देने के लिए यह एक बहुत ही अच्छा प्रयास है। उन्होने कहा कि हॉकी मे हमारा देश पहले वर्ल्ड चैम्पियन रहा है। लेकिन कुछ वर्षो से हॉकी का स्थान क्रिकेट ने ले लिया है , लेकिन हॉकी आज भी हमारे दिलो के नजदीक है। जनपद में हॉकी को बढावा देने के लिए उन्होने खिलाड़ियों का उत्साहवर्घन कर जनपद में जो भी फेसेलटीज मौजूद है उसका लाभ लेकर राष्ट्रीय एव अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करे ं। यही शुभकामना है।
अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अम्बुज श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में कई वर्षाे से हॉकी की प्रतियोगिता न होने से हमारा जनपद पीछे हो गया था। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियो मे उत्साह बढेगा, खिलाड़ी अधिक से अधिक मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन करेगे, इसी उद्देश्य से यह प्रतियोगिता करायी गयी है और आगे भी इसी तरह हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। आभार जिला क्रीडा अधिकारी अरविन्द यादव ने किया। कार्यक्रम के अन्त में दोनो टीमो के खिलाड़ियो एवं कार्यक्रम सहायको को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही नेहरू स्टेडियम के छोटे-छोटे खिलाडियो मे हॉकी का वितरण किया गया जिलाधिकारी महोदय के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ग्यासुद्दीन आजाद, नीरज श्रीवास्तव एडवोकट, महेन्द्र साहू, रणजीत यादव, सुभाष चन्द्र प्रसाद, महेन्द्र साहू, अब्दुल मजीद, राजेन्द्र यादव, संतोष कुशवाहा, आमिर अंसारी, देश दीपक श्रीवास्तव, अंसार अहमद, मो शाहिद, सुदेश साहू, सर्वदेव यादव कुश्ती कोच, मो0 कोनैन, मो0 इलियास, संजीव एवं अन्य खिलाड़ीगण एवं खेल प्रेमी तथा भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला जज, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का किया निरीक्षण
Next: उत्कृष्ट युवा क्लब पुरस्कार हेतु 26 दिसंबर आवेदन पत्र आमंत्रित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.